अनिल अंबानी के अफसरों से क्यों बार-बार मिले सीबीआई चीफ

नई दिल्ली। अनिल धीरूभाई अंबानी समूह के आला अफसरों ने बीते बीते 15 महीनों के दौरान सीबीआई प्रमुख रंजीत सिन्हा से 50 बार मुलाकात की। अनिल अंबानी समूह के अफसर सीबीआई प्रमुख से उनके राजधानी के 2,जनपथ स्थित बंगले में मिले।

Why CBI chief meet Anil Ambani’s officials many times

क्यों मिले इतनी बार

एक प्रमुख अंग्रेजी अखबार डीएनए के इस तरह के दावे के बाद आज राजधानी के सत्ता के गलियारों में इसी मसले पर बातें हो रही हैं। पूछा जा रहा है कि रंजीत सिन्हा को अंबानी के अफसरों से मिलने की क्या जरूरत थी... उन्होंने अंबानी के अफसरों को इतना वक्त क्यों दिया... वे उन अफसरों से सीबीआई के मुख्यालय में क्यों नहीं मिले।

2जी घोटाला

सनद रहे कि 2जी घोटाले में अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस टेलीकाम की भूमिका की सीबीआई जांच कर रही है। अखबार का दावा है कि अंबानी के अफसर हर हफ्ते रंजीत सिन्हा से मई 2013 से लेकर अगस्त 2014 के बीच मिले।

सूत्र दावा कर रहे हैं कि इस ताजा दावे के बाद रंजीत सिन्हा से सरकार पूछ सकती है कि आखिर उन्हें अंबानी के अफसरों को इतना वक्त देने की क्या जरूरत थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+