कर्नाटक: येदियुरप्पा ने हरा शॉल ओढ़कर क्यों ली सीएम पद की शपथ?
बेंगलुरु। कर्नाटक में आज एक बार फिर से भाजपा सरकार की वापसी हुई है, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने आज चौथी बार सीएम पद की शपथ ग्रहण की है। बीएस येदियुरप्पा को राज्यपाल वजुभाई वाला ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, इससे पूर्व उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

येदियुरप्पा ने हरे रंग की शॉल ओढ़ी थी
येदियुरप्पा को कर्नाटक विधानसभा में 29 जुलाई तक बहुमत साबित करना होगा। शपथ के दौरान येदियुरप्पा ने हरे रंग की शॉल ओढ़ी थी, पिछले साल भी जब येदियुरप्पा ने सीएम पद की शपथ ली थी तो भी उन्होंने हरी शॉल ओढ़ी थी।
येदियुरप्पा ने अपनी जिंदगी को किसानों को समर्पित किया
कर्नाटक राज्य में कम बारिश की वजह से साल 2013 में सूखे के हालात पैदा हो गए थे और कई किसानों को मुश्किल भरे दिन दिनों को देखने के लिए मजबूर होना पड़ा था इसके बाद से ही येदियुरप्पा ने अपनी जिंदगी को किसानों को समर्पित कर दिया था और कहा था कि जिंदगी की आखिरी सांस तक वो किसानों के हक के लिए लड़ते रहेंगे।

येदियुरप्पा ने किया है किसानों से वादा
येदियुरप्पा ने कहा था कि राज्य में किसान लगातार सूखे और फसल के नुकसान के चलते भारी समस्या का सामना कर रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री बनने पर वह राज्य के किसानों के कल्याण के लिए ही काम करेंगे। कहीं न कहीं हरे रंग की शॉल ओढ़कर उनका शपथ लेना उनके इसी वादे को भी याद दिलाता है।












Click it and Unblock the Notifications