निराश शाहनवाज हुसैन नहीं दे रहे इफ्तार की दावत

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) रमजान का महीना यानी नेताओं की इफ्तार की दावतों का मौसम। बीते सालों की तरह से राजधानी में इस बार बहुत इफ्तार पार्टियां देखने में नहीं आईं हैं, पर हैरानी इस बात से हो रही है कि भाजपा नेताओं शाहनवाज हुसैन तथा विजय गोयल ने भी अभी तक इफ्तार पार्टी का आयोजन नहीं किया।

शाहनवाज हुसैन की इफ्तार की दावतों में यूपीए सरकार के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शिरकत करते थे। वे काफी देऱ तक आम और खास लोगों के बीच में रहते थे। राजधनी के पत्रकारों को तो खासतौर पर बुलाते ही थे शाहनवाज हुसैन। वे अपने पंडित पंत मार्ग स्थित आवास में इसका आयोजन करते थे।

पुनर्वास नहीं

कुछ जानकार कह रहे हैं कि बीते लोकसभा चुनाव में हार जाने के बाद से भाजपा ने उनका पुनर्वास नहीं किया है। उनके पास फिलहाल कोई कायदे का पद भी नहीं है। इसके चलते वे कुछ निराश-हताश हैं। इसलिए वे अपने आवास पर इफ्तार का आयोजन करने का भी मन नहीं बना पा रहे हैं।

देंगे दावत

हालांकि शाहनवाज हुसैन के एक करीबी ने कहा कि वे बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिजी हैं। वे पटना में तो इफ्तार का आयोजन करेंगे। हां, दिल्ली में भी कर सकते हैं। उधर, राजस्थान से भाजपा के राज्यसभा सांसद विजय गोयल की भी इफ्तार पार्टी नहीं हुई है। हालांकि उनकी इफ्तार पार्टी कोई बहुत बड़े स्तर पर तो नहीं होती, पर वे इफ्तार का आयोजन तो करते हैं।

योग दिवस

गोयल बीते दिनों योग दिवस से मुसलमानों को जोड़ने में बहुत एक्टिव थे। उनका राजधानी के मुसलमानों के बीच खासा असर रहा है। वे चांदनी चौक से लोकसभा के लिए कई बार निर्वाचित होते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+