आतंकियों के लिए हताशा को दूर करने का बेहतर विकल्प ओबामा!
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा अब से कुछ दिनों के बाद भारत में होंगे। ओबामा भारत में हो तो कोई भी आतंकी गतिविधि न हो सके इस बात को ध्यान में रखते हुए इंटेलीजेंस ब्यूरो की ओर से कई अलर्ट जारी किए गए हैं। हाल ही में आईबी ने जो अलर्ट जारी किया है उसमें नक्सलियों की ओर से हमले का भी जिक्र हो गया है। जानिए हर आतंकी संगठन आखिर क्यों ओबामा के भारत दौरे का ही फायदा उठाना चाहता है और हमले की साजिश में लगा हुआ है।

आईएसआईएस
- आईएसआईएस का भारत में अभी तक कोई भी मॉड्यूल नहीं है।
- देश में उससे सहानुभूति रखने वाले लोग जरूर मौजूद हैं।
- आईएसआईएस भारत में लंबी योजना के तहत अपनी साजिश को अंजाम देना चाहती है।
- फिलहाल इस संगठन की ओर से भारत को कोई खतरा नहीं है।
- लेकिन आईएसआईएस की लोन वोल्फ विचारधारा के लिए समर्पित लोग खतरा जरूर बन सकते हैं।
- इस विचारधारा के ज्यादातर लोगों को झुकाव आईएसआईएस के लिए है।
- यह लोग इराक और सीरिया में मौजूद संगठन के शीर्ष लोगों के साथ संपर्क में हैं।
- आईबी लोन वोल्फ विचारधारा को आगे बढ़ाने वालों से सावधान रहने को कह रही है।
अल कायदा
- इस क्षेत्र में सक्रिय अल कायदा का नया आउटफिट काफी सक्रिय है।
- लगातार मिलती असफलताओं से संगठन काफी हताश है।
- असीम उमर की अगुवाई में यह संगठन अभी तक भारत में काफी कमजोर साबित हो रहा है।
- अल कायदा की पूरी कोशिश रहेगी कि वह ओबामा दौरे का पूरा फायदा उठाए।
- अगर वह ऐसा करने में कामयाब रहता है तो फिर उसके आत्मवश्विवास को नई ऊंचाई मिल सकेगी।
- अल कायदा अफगानिस्तान में ही पकड़ को मजबूत करने की लंबी योजना पर काम कर रही है।
- इसके लिए उसे भारत से कई युवाओं को संगठन में भर्ती करनी है।
सिमी
- सिमी वह संगठन है जिसके पांच सदस्यों का कोई पता नहीं चल रहा है।
- यह पांच लोग मध्य प्रदेश की खंडवा जेल को तोड़कर फरार हो गए थे।
- सिमी के ये पांच सदस्य एजेंसियों के लिए बुरे सपने की तरह साबित हो रहे हैं।
- अमेरिका के लिए सिमी की नफरत किसी से भी छिपी नहीं है।
- वे अक्सर ही अमेरिका से नफरत रखने वाले चरमपंथी तत्वों से मिलते रहते हैं।
- सिमी अमेरिका को एक सख्त संदेश देने के मकसद से आतंकी हमले को अंजाम दे सकता है।
- सिमी को लेकर आईबी की ओर से खास अलर्ट जारी किया गया है।
- आईबी की ओर से साफ कहा गया है कि सिमी राजस्थान में अमेरिकी पर्यटकों को निशाना बना सकती है।
- आईबी का यह अलर्ट काफी गंभीर है।
- अमेरिका की ओर से भी अपने नागरिकों का भारत यात्रा के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।
लश्कर-ए-तैयबा
- पाकिस्तान का आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा भारत में आतंकी हमलों के मद्देनजर शायद अल कायदा से भी ज्यादा खतरनाक है।
- पाक के संस्थानों की मदद से यह भारत पर हमेशा से ही आतंकी हमलों को अंजाम देता आया है।
- अगर पाक की मदद से कोई भी आतंकी हमला इस दौरान हुआ तो वह शायद पाक के लिए भी काफी नुकसानदायक होगा।
- लश्कर खुद भी अमेरिका का दबाव अपने ऊपर महसूस कर रहा है।
- अमेरिका ने लश्कर की ही एक संस्था जमात-उद-दावा को बैन कर रखा है।
जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश
ओबामा के भारत दौरे पर जेएमबी की ओर से कोई भी बड़ा हमला करने का मतलब होगा उनका भारतीय एजेंसियों से अपना बदला पूरा करना। भारतीय एजेंसियों ने बर्दवान ब्लास्ट के बाद इस संगठन के कई मॉड्यूल को खत्म कर डाला है। आईबी के मुताबिक ओबामा जब भारत दौरे पर होंगे तो शरारत तत्व किसी भी हरकत के जरिए भारत को शर्मसार करना चाहेंगे।
नक्सली: ओबामा वापस जाओ
ओबामा के दौरे को लेकर अब भारतीय एजेंसियों को नक्सलियों की ओर से भी चुनौतियां मिल रही है। आईबी ने नक्सल हमले से जुड़ा अलर्ट भी जारी किया है। यह अलर्ट नक्सलियों के दांडाकरान्या स्पेशल जोन कमेटी की ओर से एक पैम्फलेट सर्कुलेट करने के बाद जारी किया गया है। इस पर लिखा है 'ओबामा वापस जाओ।'
-
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
North Korea missile launch: युद्ध के माहौल के बीच किम जोंग उन ने दागी मिसाइल, जपानी PM ने बुलाई इमरजेंसी बैठक -
'मुझे रात 9 बजे अजीब सी तलब लगती है और फिर', फेमस एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, जेल से बाहर आकर बताई सच्चाई -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना हुआ और सस्ता! 10 ग्राम गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट, आज क्या है नया रेट -
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
LPG Gas Rule: घर में कितने गैस सिलेंडर रखना कानूनी? ज्यादा रखे तो हो सकती है जेल, सरकार का पूरा नियम जान लें -
खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें -
LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान -
Ladli Behna Yojana: इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 1500 रुपये, घर बैठे ऐसे करें स्टेटस चेक -
Shani Asta 2026: शनि हुए अस्त, इन तीन राशियों की किस्मत बनेगी रॉकेट, जमकर होगा धनलाभ -
Tanushree Dutta Caste: बॉलीवुड की पोल खोलने वालीं तनुश्री दत्ता की क्या है जाति? लड़कियों पर किया ऐसा कमेंट -
1-2 नहीं 6 हसीनाओं के साथ चला Pawan Singh का चक्कर, बेवफाई-धोखेबाजी का लगा ऐसा आरोप, कर ली तीसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications