आखिर क्यों BharatPe के अशनीर ग्रोवर ने दिया इस्तीफा, कुछ दिनों पहले कंपनी से पत्नी को किया गया बर्खास्त

आखिर क्यों BharatPe के अशनीर ग्रोवर ने दिया इस्तीफा, कुछ दिनों पहले कंपनी से पत्नी को किया गया बर्खास्त

नई दिल्ली 01 मार्च: 'भारत-पे' के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक अशनीर ग्रोवर ने इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अशनीर ग्रोवर कोटक महिंद्रा बैंक के एक कर्मचारी को कथित रूप से गाली देने के बाद पिछले दो महीनों में विवादों में घिरे अशनीर ग्रोवर ने सोमवार (28 फरवरी) कल देर रात अपनी कंपनी के बोर्ड को एक ईमेल भेजा, जिसमें उन्होंने लिखा, ''तत्काल प्रभाव से मैं भारतपे के प्रबंध निदेशक के रूप में इस्तीफा देता हूं...। मैं बोर्ड के निदेशक के रूप में भी इस्तीफा देता हूं। मैं कंपनी के सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक के रूप में रहूंगा।''

Recommended Video

    BharatPe के कोफाउंडर Ashneer Grover ने कंपनी और बोर्ड से दिया Resign, ये है वजह | वनइंडिया हिंदी
    कुछ दिनों पहले कंपनी से पत्नी को किया गया था बर्खास्त

    कुछ दिनों पहले कंपनी से पत्नी को किया गया था बर्खास्त

    अशनीर ग्रोवर के इस्तीफे की खबर ऐसे वक्त आई है, जब कुछ दिनों पहले ही अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर को भी आर्थिक गड़बड़ियों के आरोप में भारत पे ने कंपनी से बर्खास्त कर दिया था। माधुरी जैन ग्रोवर पर ये आरोप थे कि न्होंने अपने पर्सनल ब्यूटी ट्रीटमेंट और विदेशों की यात्राओं का खर्चा फर्जी इनवॉइस के जरिए कंपनी के खर्चे से किया था।

    इस्तीफा पत्र में अशनीर ग्रोवर बोले- मैं इसे भारी मन से लिखता हूं...

    इस्तीफा पत्र में अशनीर ग्रोवर बोले- मैं इसे भारी मन से लिखता हूं...

    इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार अशनीर ग्रोवर ने अपने इस्तीफे पत्र में लखा है, "मैं इसे भारी मन से लिखता हूं क्योंकि आज मुझे एक कंपनी को अलविदा कहने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जिसका मैं संस्थापक हूं। मैं अपने सिर को ऊंचा रखते हुए कहता हूं कि आज यह कंपनी फिनटेक की दुनिया में एक लीडर के तौर पर खड़ी है। शुरुआत से ही 2022 में, दुर्भाग्य से, मुझे और मेरे परिवार पर कुछ लोगों द्वारा निराधार और लक्षित हमलों में उलझा दिया गया है, जो न केवल मुझे और मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए तैयार हैं, बल्कि कंपनी की प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिसे वे जाहिर तौर पर प्रोटेक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।"

    अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी दोनों जनवरी से छुट्टी पर थे

    अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी दोनों जनवरी से छुट्टी पर थे

    अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर दोनों जनवरी से छुट्टी पर गए थे। इस महीने की शुरुआत में, सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप सामने आई थी, जिसमें अशनीर ग्रोवर द्वारा कोटक महिंद्रा बैंक के एक कर्मचारी को एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स की प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के दौरान शेयर आवंटन से चूकने के लिए गाली देने और धमकी देने का दावा किया गया था, जो ऑनलाइन फैशन और वेलनेस का संचालन करता है।

    अशनीर ग्रोवर ने आरोपों से किया था इनकार

    अशनीर ग्रोवर ने आरोपों से किया था इनकार

    अशनीर ग्रोवर ने आरोपों से इनकार किया कर दिया था और कहा था कि ऑडियो क्लिप को "फर्जी" और एक "घोटालेबाज" द्वारा बनाया गया था। बाद में यह सामने आया कि उन्होंने और माधुरी ने पिछले साल अक्टूबर में कोटक को नायका आईपीओ के लिए वित्तपोषण प्रदान करने में विफलता के लिए कानूनी नोटिस भेजा था। 9 जनवरी को मुंबई स्थित ऋणदाता ने जवाब दिया था कि वह अशनीर ग्रोवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा। कोटक महिंद्रा बैंक ने कानूनी नोटिस को स्वीकार किया था।

    अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी दोनों जनवरी से छुट्टी पर थे

    अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी दोनों जनवरी से छुट्टी पर थे

    अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर दोनों जनवरी से छुट्टी पर गए थे। इस महीने की शुरुआत में, सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप सामने आई थी, जिसमें अशनीर ग्रोवर द्वारा कोटक महिंद्रा बैंक के एक कर्मचारी को एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स की प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के दौरान शेयर आवंटन से चूकने के लिए गाली देने और धमकी देने का दावा किया गया था, जो ऑनलाइन फैशन और वेलनेस का संचालन करता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+