जानिए क्यों ISIS ज्वाइन कर रहे हैं भारतीय टीनएजर्स?
कोलकाता। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी संगठन ISIS से कथित तौर पर संबंध रखने के आरोप में 19 साल के एक लड़के को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी हैरान करने वाली है क्योंकि आरोपी आशिक अहमद उर्फ राजा मैकेनिकल इंजीनियरिंग का स्टूडेंट है और पढ़ाई में काफी अच्छा है। इस गिरफ्तारी से साफ हो रहा है कि टीनएजर्स किस तरह आईएसआईएस की तरफ छुक रहे हैं।

यह पहली ऐसी घटना नहीं है। इससे पहले भी दो टीनएजर्स को आईएसआईएस में शामिल होने के फिराक में गिरफ्तार किया गया था। एनआईए ने एक लड़की को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था तो दूसरे युवक को पुणे से। सवाल यह उठता है कि भारत के युवा क्यों आईएसआईएस के जाल में फंसते जा रहे हैं।
इन राज्यों में ISIS का है सबसे ज्यादा खतरा
आईएसआईएस अब भारत में अपने पैर पसार चुका है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उसकी वेबसाइट देखने वालों में कश्मीर नंबर वन है। दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश, जबकि तीसरा नंबर महाराष्ट्र का है। छोटे शहरों के 16 से 30 साल के युवा तेजी से जुड़ रहे हैं। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, यूपी, दिल्ली, बिहार, जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडू में इसका खतरा ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications