इंडियन नेवी की तीन शिप्स, रूस में चार दिन और चीन पर नजरें!
नई दिल्ली। इंडियन नेवी की तीन शिप्स आईएनएस सहयाद्री, आईएनएस शक्ति और आईएनएस किरच चार दिनों के दौरे पर रूस के वालाडिवोस्तोक शहर पहुंची हैं। इन शिप्स का रूस दौरा विवादित साउथ चाइन सी स्थित ईस्टर्न फ्लीट पर तैनाती के मकसद से हैं।

इंडियन नेवी का अहम दौरा
इंडियन नेवी की ओर से सोमवार को दी गई जानकारी के मुताबिक ये इन तीनों ही शिप्स फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट, रियर एडमिरल एसवी भोकरे की कमांड के तहत तैनाती पर रवाना की गई हैं।
जहां आईएनएस सहयाद्री को कैप्टन केएस राजकुमार कमांड कर रहे हैं तो वहीं आईएनएस शक्ति और आईएनएस किरच कमांडर शरद सिनसुवाल की ओर से कमांड की जा रही हैं।
क्या है दौरे का मकसद
इंडियन नेवी की ओर से कहा गया है कि ये तीनों शिप्स भारत और रूस के बीच मजबूत रिश्तों को आगे बढ़ाने के मकसद से रूस पहुंची हैं। इस दौरे से दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी।
अपने इस दौरे पर इंडियन नेवी और रशियन नेवी के अधिकारियों के बीच बातचीत भी होगी ताकि दोनों सेनाओं के बीच आपसी संबंधों को और आगे बढ़ाया जा सके।
पढ़ें-तो देश की समुद्री सीमा की रक्षा करेगी स्पेशल मैरीटाइम फोर्स
इससे पहले जुलाई 2014 में इंडियन नेवी की तीन शिप्स आईएनएस रणविजय, आईएनएस शिवालिक और आईएनएस शक्ति भी रूस के वालाडिवोस्तोक शहर का दौरा कर चुकी हैं।
इस समय इंडियन नेवी की तीनों शिप्स रूस की नेवी के साथ मिलकर आपसी संपर्क बढ़ाने और साथ ही सर्च एंड रेस्क्यू प्रक्रियाओं पर काम करेगी।
फिर क्यों उड़ेगी चीन की नींद
यह नई खबर चीन के लिए एक बार फिर से दुविधा का विषय बन सकती है। पिछले दिनों ही अमेरिका, जापान और भारत की नौसेनाओं के बीच एक ज्वाइंट एक्सरसाइज हुई है जिसने चीन को काफी परेशान कर दिया था।
इस एक्सरसाइज के बाद अब यह तीनों शिप्स भले ही सिर्फ चार दिनों के लिए रूस में रहें लेकिन निश्चित तौर चीन की उलझन इससे दोगुनी हो जाएगीं। चीन हमेशा से ही साउथ चाइना सी पर अपना हक जताता आया है।
इंडियन नेवी बड़ी चुनौती
चीन साउथ चाइना पर किसी भी तरह का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं कर सकता है। अमेरिका के साथ उसके तनाव की अहम वजह भी यही है।
पिछले दिनों जब अमेरिका, जापान और भारत की नेवी के बीच एक्सरसाइज चल रही थी तो चीन ने काफी देर तक जासूसी की थी। भारत की इस हिस्से में बढ़ती गतिविधि इस समय उसके वर्चस्व के लिए एक चुनौती की तरह है।












Click it and Unblock the Notifications