जानिए कौन बनेगा भाजपा का खजांची?
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। कौन बनेगा भारतीय जनमता पार्टी का अगला खंजाची ? पीयूष गोयल के केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार में उर्जा मंत्री बनने के बाद अब भाजपा को अपना नया कोक्षाध्यध यानी खजांची तलाशना होगा। गोयल काफी समय से उक्त पद को देख रहे थे। एक दौर में उनके पिता भी भाजपा के खंजाची थे।

भाजपा सूत्रों का कहना है कि अब पी. भगत को इस अहम जिम्मेदारी को सौंपा जा सकता है। उन्हें उनके करीबी काकू भाई भी कहते हैं। वे टैक्स मामलों के जानकार है।
फैसला मोदी-शाह करेंगे
इसके अलावा वे नरेन्द्र मोदी भाजपा तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के भी बेहद करीबी माने जाते हैं। काकू भाई के पिता भी संघ से लंबे समय तक जुड़े रहे। भाजपा के एक नेता ने बताया कि पार्टी के खजांची के नाम पर अंतिम मोहर तो मोदी और शाह ही लगाएँगे।
काकू को जानने वाले जानते हैं कि वे गुजरात में मोदी के चुनावों को देखते रहे हैं। जानकारों ने बताया कि भाजपा या कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टी में खजांची अपने आप में बेहद अहम पद है। उसे तमाम जगहों से मिलने वाली सहयोगी राशि पर नजर रखनी होती है और उसका हिसाब-किताब हमेशा सही रखना पड़ता है। बड़े दलों को हर साल करोड़ों रुपया मिला है। इसके अलावा बड़े दलों का मोटा खर्च भी होता है।
जाहिर है, इस काम को अँजाम देने के लिए काकू भाई जैसे विश्वास के लोगों की जरूरत रहती है। उनकी एकाउंट्स पर गहरी पकड़ का होना भी जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications