जानिए और कौन-कौन शामिल होंगे महाराष्ट्र कैबिनेट में?

नई दिल्ली (ब्यूरो) महाराष्ट्र भाजपा और शिव सेना के विधायक इस जुगाड़ में लग गए हैं कि उन्हें भी राज्य में मंत्री बनने कामौका मिल जाए।कारण यह है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपनी कैबिनेट का जल्द विस्तार करने वाले हैं। उम्मीद है वे करीब एक दर्जन नए मंत्री शामिल करेंगे।

Who would get cabinet birth in next expansion of Maharashtra cabinet.

जानकारों का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार में 12 में से छह भाजपा से, दो शिवसेना से और चार अन्य सहयोगी दलों से होंगे। हालांकि मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख सार्वजनिक नहीं हुई है।

शपथ ली थी

राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए 15 अक्टूबर को हुए चुनाव में 122 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा के उभरने के बाद फडणवीस और नौ अन्य ने 31 अक्टूबर ने शपथ ली थी।

मोदी के करीबी

कहने की जरूरत नहीं है कि जहां तक भाजपा और शिवसेना का सवाल है तो इसमें उन्हीं विधायकों को कैबिनेट में लिया जाएगा जो या मुख्यमंत्री फणडनीस,नरेन्द्र मोदी या अमित शाह के करीबी होंगे।

महत्वपूर्ण है कि भाजपा-शिवसेना का 25 साल पुराना गठबंधन टूटने के बाद भाजपा नीत महायुति के घटक दल भाजपा के सत्ता में आने के बाद सरकार में अपनी भागीदारी मांगते रहे हैं। राज्य में भाजपा ने आरपीआई, स्वाभिमानी शेतकरी पक्ष, राष्ट्रीय सुराज पार्टी और शिवसंग्राम के साथ गठजोड़ किया था।

शिवसेना सरकार में

सनद रहे कि शिवसेना पांच दिसंबर को सरकार में शामिल हुई थी, उस समय शिवसेना से 10 और भाजपा से 10 मंत्रियों को शामिल किया गया। इससे मंत्रियों की संख्या 30 हो गई। नए विसतार के बाद यह संख्या 42 हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+