कौन लड़ेगा 'आप'के केस? केजरी मिस करते प्रशांत भूषण को
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) फर्जी डिग्री केस में अरविंद केजरीवाल कैबिनेट के कानून मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर के फंसने के बाद अब आम आदमी पार्टी (आप) को इस बात की चिंता है कि तोमर के केस को कौन कोर्ट में लड़ेगा। आम आदमी पार्टी में बहुत से नेताओं पर कोर्ट में केस चल रहे हैं। उन पर तमाम आरोप हैं। तोमर पर फर्जी डिग्री का केस है। इसी तरह से आप के कुछ एमएलए भी फंसे हैं। इनमें सोमनाथ भारती भी हैं।
बैठक हुई
अब सवाल है कि आप के लिए कौन केस लड़ेगा। इस सवाल का हल खोजने में आपके नेता लगे हैं। तोमर के केस को कौन लड़ेगा कोर्ट में इस पर भी आप की बैठक में बात हुई। सूत्रों ने बताया कि इस मसले पर आम नेताओं से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को शाम को बैठक की। इसमें मनीष सिसोदिया, आशुतोष समेत कई नेता उपस्थित थे।
याद आती प्रशांत भूषण की
जानकारों का कहना है कि जब तक आप में प्रशांत भूषण थे, तब तक पार्टी को कानूनी सलाह मिल जाती थी। वे देश के चोटी के वकील हैं। उनके पिता शशि भूषण भी नामवर वकील हैं। अब आप में कानूनी मामलों को गहराई से जानने वाले नेता नहीं है। इसके चलते आप को दिक्कत हो सकती है। 'आप' का मुकदमे लड़ने के लिए प्रशांत भूषण भी नहीं बचे।
बता दें कि आम आदमी पार्टी से प्रशांत भूषण को बीती फरवरी को पार्टी से निकाल दिया गया था। हालांकि आप को बनाने में उनका योगदान खास था। आप की अनुशासन समिति ने प्रशांत भूषण और दो अन्य नेताओं को निकाला था। तब प्रशांत भूषण ने कहा था कि मेरे लिए यह राहत की बात है। जानकार कहते हैं कि केजरीवाल एंड कंपनी ने प्रशांत भूषण की उपयोगिता को नहीं समझा। अब उन्हें उनकी कमी महसूस होगी।













Click it and Unblock the Notifications