अरविंद केजरीवाल ने राज्यसभा जाने से किया इनकार, AAP अब किसे भेजेगी Rajya Sabha?
Punjab Rajya Sabha seat: दिल्ली में भाजपा से सत्ता गंवाने और अरविंद केजरीवाल के अपनी सीट हारने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) को 23 जून को बड़ी राहत मिली। लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में संजीव अरोड़ा ने जीत हासिल कर ली है। आप के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस के भारत भूषण आशु को हराया है।
उपचुनाव में जीत के बाद राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा का पंजाब सरकार में मंत्री बनना तय है क्योंकि अरविंद केजवील ने चुनाव प्रचार के खुद ये ऐलान किया था। संजीव अरोड़ा के चुनाव जीतने के बाद पंजाब से राज्य सभा में एक सीट खाली हो गई है।

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जब 'आप' ने अपने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार घोषित किया था, तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि अगर अरोड़ा जीतते हैं तो अरविंद केजरीवाल उनकी जगह राज्यसभा जा सकते हैं। हालांकि उपचुनाव परिणाम आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने स्वयं इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।
आम आदमी पार्टी पंजाब कोटे की खाली हुई राज्यसभा सीट पर किसको भेजेगी?
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कहा कि वो राज्यसभा नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "राज्यसभा कौन जाएगा ये पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी तय करेगी लेकिन मैं नहीं जा रहा।" आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, "कुर्सी या कोई पद को ठुकराकर जनसेवा को चुनना ही केजरीवाल की असली पहचान रही है।" ऐ
ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर अरविंद केजरीवाल नहीं तो आम आदमी पार्टी पंजाब कोटे की खाली हुई राज्यसभा सीट पर किसको भेजेगी?
अरविंद केजरीवाल नहीं तो किसे AAP भेजेगी राज्यसभा?
बता दें लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में जीत हासिल कर चुके संजीव अरोड़ा को राज्यसभा से इस्तीफा देना पड़ेगा। उनके इस्तीफे के बाद उच्च सदन में पंजाब कोटे की आप की एक सीट खाली हो जाएगी। अब जबकि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राज्यसभा में जाने से इनकार कर दिया है। ऐसे में राज्यसभा भेजे जाने वाले पार्टी के दो दिग्गज नेताओं का नाम सामने आ रहा है।
सिसोदिया या सत्येंद्र? क्या जा सकते हैं राज्यसभा?
इसमें पहला नाम दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का है और दूसरा नाम दिल्ली की पूर्व आम आदमी पार्टी की सरकार में मंत्री रह चुके सत्येंद्र जैन हैं। जिन्हें आम आदमी पार्टी उच्च सदन में भेज सकती है।
केजरीवाल ने क्यों राज्यसभा जानें से किया इनकार?
बता दें दिल्ली चुनाव में हार के बाद अरविंद केजरीवाल की ओर से उनकी योजनाओं के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। केजरीवाल अपना ज्यादातर समय पंजाब में बिता रहे थे और पार्टी का ध्यान सिर्फ उसी राज्य पर केंद्रित कर रहे हैं जहां उनकी सरकार है।
पंजाब में 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि आप मुखिया अरविंद केजरीवाल पूरा ध्यान आगामी चुनावों में आम आदमी पार्टी की जीत पर फोकस करना चाहते हैं इसलिए उन्होंने राज्यसभा जाने से इनकार किया है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications