Who will be Next PM: कौन होगा देश का अगला पीएम? क्‍या राहुल गांधी को लोग प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं? Survey

Who will be the next India PM: अगर आज लोकसभा चुनाव हो, तो वोटर्स की देश के प्रधानमंत्री के तौर पर किसे पंसद करेगी? किस नेता को अपने देश की बांगडोर सौंपना चाहेगी? अब तक का सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री जनता किसे मानती है? इन सवालों पर जनता का मूड जानने के लिए इंडिया टुडे और CVoter का Mood of the Nation (MOTN) सर्वे किया। जिसमें चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है।

Who will be the next India PM

अगला पीएम बनाना चाहती है जनता?

MOTN के सर्वे में पहला सवाल पूछा गया किसे अगला पीएम बनाना चाहती है जनता? इस सर्वे में नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी का नाम शामिल था।

  • सर्वे में शामिल 51.2 प्रतिशत लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र को अगले पीएम के रूप में पसंद किया।
  • वहीं दूसरे नंबर पर जनता ने जिस नेता को पसंद किया वो कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हैं। 24.9 फीसदी लोगों की पीएम के तौर पर पहली पसंद राहुल गांधी हैं।
  • तीसरे नंबर पर वोटर्स की पसंद ममता बनर्जी जिसको 4.8 फीसदी ने पीएम के तौर पर पसंद किया। चौथें नंबर पर अमित शाह जिन्‍हें 2.1 प्रतित लोगों ने पीएम बनाने पर हामी भरी। पांचवे नंबर पर अरविंद केजरीवाल का नाम था जिन्‍हें महज 1.2 प्रतिशत लोग प्रधानमंत्री के तौर पर पसंद किया।

अब तक का सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री कौन?

MOTN के सर्वे में दूसरा सवाल था अब तक का सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री कौन है?

इस प्रश्‍न के जवाब में सर्वाधिक लोगों ने पीएम मोदी को पसंद किया।

  • पीएम मोदी को 50.7 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया।
  • पूर्व प्रधानमंत्री स्‍वर्गीय इंदिरा गांधी को 10.3 फीसदी लोगों ने बेस्‍ट पीएम बताया।
  • पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को 13.6 फीसदी लोगों बेहतरीन बताया।
  • जवाहर लाल नेहरू को 5.2 बेहतरीन पीएम बताया।
  • स्‍वर्गीय अटल बिहार बाजपेयी 11.8 फीसदी लोगों ने बेहतरीन पीएम बताया।

क्‍या पीएम मोदी का कामकाज पसंद है?

प्रश्‍न- MOTN के सर्वे में दूसरा सवाल था कि क्‍या आपको पीएम मोदी का कामकाज पसंद है?

  • 36.1 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी के कामकाज को अच्‍छा बताया।
  • 25.7 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी के काम को अच्‍छा बताया।
  • 5.8 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी को कामकाज को औसत बताया।
  • 8.3 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी को कामकाज को खराब बताया।
  • 12.8 फीसदी लोगों ने पीएएम में मोदी के कामकाज को बहुत खराब बताया।


कितने लोंगों को इस सर्वे में किया गया है शामिल?

  • MOTN सर्वे इंडिया टुडे ग्रुप और CVoter का ये सर्वे 9 फरवरी को किया गया है।
  • ये सर्वे देश भर की 543 लोकसभा सीटों में किया।
  • सर्वे में 54,418 लोगों ये सवाल पूछे गए।
  • सर्वे में 1,25000,123 लोगों की राय का विश्लेषण किया गया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+