जानिए कौन होगा मोदी का उत्तराधिकारी?

मोदी के बाद किसके हाथों में गुजरात की सत्ता दी जाए इसे लेकर संघ में माथापच्ची कर रही है। संघ के उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से खबर है कि गुजरात में संघ अपनी विचारधारा के कट्टर समर्थक को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर देखना चाहता है। भले ही नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री रहते संघ गुजरात में अपनी योजनाओं को लागू करने में खास सफल नहीं रहा हो लेकिन गुजरात को संघ हिंदुत्व की प्रयोगशाला बनाए रखना चाहता है।
पढ़ें- मोदी बनें पीएम तो बढ़ेंगी जसोदाबेन की मुश्किलें
संघ के करीबी सूत्रों से मिला जानकारी के मुताबिक संघ के करीबी ही मोदी के उत्तराधिकारी बन सकते है। संघ महामंत्री भीकुभाई डालसानिया के नाम पर गंभीरता से विचार कर रहा है। लोग हलांकि संघ के लोग इस बात को अच्छे से जानते है कि नरेंद्र मोदी की सहमति के बिना वो अपनी पसंद के लोग को कमान नहीं दे सकते है। इस बारे में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सरकार्यवाह भैयाजी जोशी को नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह से बात करने की जिम्मेदारी सौपी है। वही संगठन महामंत्री रामलाल को पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं का मन टटोलने को कहा गया है। हालांकि मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री को लेकर अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
इस बीच खबर ये भी आ रही है कि मोदी संघ को पीछे छोड़ अपनी टीम में से किसी को गुजरात की जिम्मेदारी दे सकते है। इस लिस्ट में मोदी के भरोसेमंद कैबिनेटमें राजस्व मंत्री आंनदीबेन पटेल, वित मंत्री नितिन पटेल, पेट्रोलियम और एनर्जी मंत्री सौरभ पटेल के अलावा मोदी के करीबी और महासचिव अमित शाह शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications