राजस्थान, MP, छत्तीसगढ़...इन तीनों राज्यों को इस दिन तक मिलेंगे नए CM, अब बस फाइनल नामों पर होना है चर्चा!

Who Will Be CM? राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बड़ी जीत के लगभग हफ्ते भर बाद भी मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर सस्पेंस बरकरार है। मीडिया रिपोर्टों में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लगभग 20 संभावित मुख्यमंत्रियों की अनुमानित सूची जारी बताई जा रही है। लेकिन भाजपा आखिर किसे चुनेगी...इसपर कोई भी दांव नहीं खेल सकता है।

वनइंडिया हिंदी को सूत्रों ने बताया है कि तीनों प्रदेशों को 13 दिसंबर से पहले मुख्यमंत्री मिल जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक भाजपा सोमवार यानी 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री के फाइनल नामों को तय करेगी।

Who will be The CM?

तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए जाने के बाद ये कहा जा रहा है कि 10 और 11 दिसंबर तक कुछ फाइनल नाम तय हो जाएंगे। हालांकि बढ़ते दिन के साथ सीएम की रेस में की नए नामों की चर्चा तेज होती जा रही है।

राजनीतिक एक्सपर्ट की मानें तो मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल पुराने चेहरों को भाजपा इस बार अलविदा कह सकती है। वहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, तीनों में से एक राज्य में महिला मुख्यमंत्री बन सकती हैं। वहीं एक आदिवासी या ओबीसी मुख्यमंत्री का नाम भी शामिल हो सकता है। वहीं इस बार सांसदी छोड़कर विधायक बने चेहरों में से भी एक नाम मुख्यमंत्री हो सकता है।

चूंकि भाजपा हमेशा अपने फैसलों को लेकर चौंकाने के लिए जानी जाती हैं तो ऐसे में कोई गैर विधायक चेहरा सीएम की कुर्सी पर बैठे तो इसमें कोई हैरानी नहीं होगी।

मध्य प्रदेश: CM रेस में किसका-किसका नाम?

मध्य प्रदेश सीएम रेस में शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, वीडी शर्मा, प्रह्लाद सिंह पटेल , कैलाश विजयवर्गीय और राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी का नाम चल रहा है।

राजस्थान: CM रेस में किसका-किसका नाम?

राजस्थान सीएम रेस में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे, दीया कुमारी, महंत बालक नाथ, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ शामिल हैं। इसके अलावा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का भी नाम सामने आ रहा है।

छत्तीसगढ़: CM रेस में किसका-किसका नाम?

छत्तीसगढ़ सीएम रेस में रमन सिंह, रेणुका सिंह, अरुण साव, विष्णु देव साय और ओ.पी चौधरी का नाम शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+