जानिये कौन थीं तानिया सिंह, जिनके सुसाइड ने मचाया तहलका! पुलिस के रडार पर आया ये स्टार क्रिकेटर
Model Tanya Singh: देर रात 19 फरवरी को खबर मिली कि मशहूर मॉडल तानिया सिंह ने अपने ही घर में सुसाइड कर लिया। मौत से कुछ देर पहले ही तानिया ने क्रिकेटर अभिषेक शर्मा को कॉल की थी। ऐसे में पुलिस ने अभिषेक को रडार पर लेते हुए उन्हें समन भेजा है। अभिषेक को कॉल करने के बाद ही तानिया ने खुदखुशी कर ली।
फिलहाल हर जगह तानिया सिंह और क्रिकेटर की ही चर्चा हो रही है। बेहद कम उम्र में तानिया ने मौत को गले लगा लिया। इस मामले में अभी पुलिस जांच में जुटी हुई है। ऐसे में चलिये आपको बताते हैं कि आखिर कौन थीं तानिया सिंह, जिनकी मौत को लेकर क्रिकेटर अब रडार पर आ गए हैं।

बताते चलें कि तानिया सिंह राजस्थान की रहने वाली एक मॉडल थीं। फिलहाल तानिया सूरत में वेसु स्टार गैलेक्सी के पास हैप्पी एलिगेंस सेक्टर-बी में अपने पिता रामेश्वर सिंह पांडेसरा के साथ रह रही थीं। तान्या के पिता एक मिल में काम करते हैं। वहीं भाई कनाडा में रहता है।
जब तानिया ने सुसाइड किया तो पिता अपनी बेटी के साथ घर पर मौजूद थे। तानिया पिछले दो सालों से फैशन डिजाइनिंग और मॉडलिंग की पढ़ाई कर रही थीं। पुलिस फिलहाल इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है कि वे किस बात को लेकर इतनी टेंशन में थीं। अब इस मामले में पुलिस क्रिकेटर से पूछताछ करेगी। पिछले छह महीनों से क्रिकेटर तानिया के संपर्क में था।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications