Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन थे 23 वर्षीय अग्निवीर अजय सिंह, कहां और कैसे हुई थी मौत, क्यों इनकी शहादत पर देशभर में मचा बवाल?

Agniveer Ajay Singh: देशभर में इन दिनों 23 वर्षीय अग्निवीर अजय सिंह के शहादत पर हर तरफ चर्चा हो रही है। असल में जब से लोकसभा के प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी ने संसद में और सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया है कि अग्निवीर अजय सिंह के परिवार कों सेना की ओर से मुआवजा नहीं दिया गया, तब से इसको लेकर विवाद जारी है।

अब भारतीय सेना ने जवाब दिया है कि अजय सिंह के परिवार को 98 लाख 39000 की राशि दी जा चुकी है। सेना ने कहा है कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस परिवार को 67 लाख रुपये अतिरिक्त राशि का भुगतान किया जाएगा। वहीं टीवी इंटरव्यू में अजय सिंह के पिता चरणजीत सिंह ने दावा किया है कि लगभग 1 करोड़ रुपये आ गए हैं।

who was Agniveer Ajay Singh

ये भी पढ़ें- 'लगभग 1 करोड़ आ गया', अग्निवीर अजय सिंह के पिता का TV पर बड़ा खुलासा, राहुल गांधी के वीडियो का भी सच आया सामने

इस पूरे विवाद के बाद 23 वर्षीय अग्निवीर अजय सिंह सुर्खियों में हैं। आइए जानतें हैं कि अजय सिंह कौन थे और उनकी मौत कब, कहां और कैसे हुई?

🔴Who Was Agniveer Ajay Singh: कौन थे अग्निवीर अजय सिंह?

  • अग्निवीर अजय सिंह की 2024 के जनवरी में जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में एक बारूदी सुरंग विस्फोट में मौत हो गई थी। भारतीय सेना के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में अग्निवीर अजय सिंह का दुखद निधन हुआ था।
  • अग्निवीर अजय सिंह 23 वर्ष के थे। अग्निवीर अजय सिंह पंजाब के लुधियाना जिले के पायल डिवीजन के रामगढ़ सरदारन गांव के एक बेहद वंचित परिवार से संबंध रखते थे।
who was Agniveer Ajay Singh
  • अनुसूचित जाति (एससी) पृष्ठभूमि से आने वाले अजय सिंह के चरणजीत सिंह ने बीमार होने के बाद दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करना छोड़ दिया था। जबकि उनकी मां लक्ष्मी उर्फ ​​मंजीत कौर परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए घरेलू सहायिका के रूप में काम करती हैं।
  • अजय सिंह छह बहनों का इकलौता भाई था, जिनमें से दो अविवाहित हैं। परिवार गांव में एक कमरे के घर में रहता है और उसके पास कोई कृषि भूमि नहीं है।

ये भी पढ़ें- अग्निपथ पर राहुल गांधी ने फिर खड़े किए सवाल, मिले शहीद अग्निवीर के परिवार से, कहा- सदन में बोला जा रहा झूठ

🔴 अजय सिंह के पिता बोले- परिवार की आर्थिक स्थिति है खराब

  • अजय सिंह के पिता चरणजीत सिंह ने कहा था कि परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि 2022 में अजय के अग्निवीर के रूप में नामांकित होने के बाद भी, उसकी मां घर चलाने के लिए दूसरों के घरों में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी।
  • अजय सिंह के पिता चरणजीत सिंह ने कहा था, ''मैंने जीवन भर मजदूरी की। जब मैं बीमार रहने लगा, तो अजय की मां ने दूसरों के घरों में खाना बनाने और सफाई करने का काम करना शुरू कर दिया, ताकि हम दिन में दो बार खाना खा सकें।"
  • उन्होंने कहा कि था यह "अजय का सपना" और "परिवार की आर्थिक मजबूरियां" दोनों थीं, जिसके कारण उनके बेटे ने सेना में शामिल होने का फैसला किया था।
who was Agniveer Ajay Singh

पिता ने कहा था,

"वह जानता था कि अग्निवीर को अन्य सैनिकों की तरह लाभ नहीं मिलेंगे, लेकिन फिर भी वह शामिल हो गया ताकि परिवार की स्थिति बेहतर हो सके। हमने अपनी चार बेटियों की शादी के लिए कुछ कर्ज भी लिया था। सरकारी स्कूल से 12वीं पास करने के बाद, उसने कुछ समय के लिए एक मजदूर के रूप में भी काम किया था, लेकिन जैसे ही अग्निवीर की रिक्तियां खुलीं, उसने इसके लिए आवेदन कर दिया। उसने कहा कि उसका सपना सेना में भर्ती होने का है, भले ही चार साल के लिए ही क्यों न हो।''

🔴 चरणजीत सिंह ने बेट अजय सिंह को खोने पर क्या कहा था?

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, चरणजीत सिंह काला ने कहा था कि उनके बेटे का बलिदान उस सम्मान और गरिमा का हकदार है जो देश के लिए मरने वाले अन्य सैनिकों को दिया जाता है। उन्होंने कहा था, "मेरे बेटे को भी शहीद का दर्जा मिलना चाहिदा है। हमें देश के लिए उनके बलिदान पर गर्व है लेकिन उनकी मौत उन अन्य सैनिकों को दिए जाने वाले सम्मान और गरिमा की हकदार है जो अग्निवीर नहीं हैं।"

ये भी पढ़ें- Video: कैसी अग्नि परीक्षा से गुजरते हैं अग्निवीर? ट्रेलर ही काफी! हिल जाएगी दुश्मन देश की सेना

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+