अग्निपथ पर राहुल गांधी ने फिर खड़े किए सवाल, मिले शहीद अग्निवीर के परिवार से, कहा- सदन में बोला जा रहा झूठ

सेना भर्ती योजना अग्निपथ को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। हाल में सदन में उन्होंने अपने भाषण में इस भर्ती योजना को लेकर सैनिकों के भविष्य को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने अग्निवीरों को शहीद का दर्जा ना मिलने पर जवानों को मनोबल गिराने वाली स्कीम बताया। कांग्रेस नेता के सवाल पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गलत बयानी बताया। वहीं अब राहुल गांधी अब पंजाब के एक शहीद अग्निवीर के परिवार से मुलाकात के बाद फिर से केंद्र को निशाने पर लिया।

Rahul Gandhi over Agniveer scheme

अग्निवीर स्कीम को लेकर एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा, "सत्य की रक्षा हर धर्म का आधार है! लेकिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीद अग्निवीर के परिवार को सहायता मिलने के बारे में संसद में झूठ बोला। उनके झूठ पर शहीद अग्निवीर अजय सिंह के पिता जी ने खुद सच्चाई बताई है। रक्षा मंत्री को संसद, देश, सेना और शहीद अग्निवीर अजय सिंह जी के परिवार से माफी मांगनी चाहिए।"

सेना ने दी सफाई
वहीं दूसरी ओर से राहुल गांधी के आरोपों के बीच सेना स्पष्टीकर भी दिया है। एक्स पर पोस्ट में आर्मी ने कहा कि भारतीय सेना अग्निवीर अजय कुमार के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करती है। पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

एक्स पर एक पोस्ट में सेना ने लिखा, "सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट से पता चला है कि ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले अग्निवीर अजय कुमार के परिजनों को मुआवजा नहीं दिया गया है। भारतीय सेना अग्निवीर अजय कुमार के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करती है। पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अग्निवीर अजय के परिवार को कुल देय राशि में से 98.39 लाख रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका है। अग्निवीर योजना के प्रावधानों के अनुसार लागू लगभग 67 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और अन्य लाभ, पुलिस सत्यापन के तुरंत बाद अंतिम खाता निपटान पर भुगतान किए जाएंगे। कुल राशि लगभग 1.65 करोड़ रुपये होगी। शहीद नायक को मिलने वाली परिलब्धियाँ अग्निवीरों सहित दिवंगत सैनिकों के निकटतम परिजनों को शीघ्रता से दी जाती हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+