Video: कैसी अग्नि परीक्षा से गुजरते हैं अग्निवीर? ट्रेलर ही काफी! हिल जाएगी दुश्मन देश की सेना
सेना की अग्निपथ स्कीम के तहत भर्ती जवानों को अग्निवीर कहा जाता है। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद अग्निवीरों को छह महीने की ट्रेनिंग करनी होती है, जिसके बाद वे अग्निवीर सेना का हिस्सा बन जाते हैं।
अग्नवीरों को मजबूत करने और दुश्मन देश की सेना को टक्कर देने के लिए कई स्पेशल ट्रेनिंग दी जाती है। सू्त्रों के हवाले से सेना का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें अग्निवीर ट्रेनिंग कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अग्निवीरों को किस प्रकार ट्रेनिंग देकर मार्शल आर्ट में पारंगत किया जा रहा है।

क्या है ट्रेनिंग शेड्यूल अग्निवीर की ट्रेनिंग पैटर्न की बात करें तो अग्निवीरों का दिन सुबह 5 बजे से शुरू होता है। सुबह 6 बजे फिजिकल ट्रेनिंग के दौरान रोलिंग, डिप्स, आर्म्स एंड लेग्स जैसी कसरत कराई जाती है। उनके रस्सी पर चलना होता है। ये ट्रेनिंग विशेष स्थिति से निपटने के लिए कराई जाती है। इसके अलावा 40 से 45 मिनट तक कई कसरतें कराई जाती हैं।
#WATCH | A capsule for Army Martial Art Routine Training was conducted at The Punjab Regimental Centre. The Agniveers were trained on hand-to-hand combat techniques & tactical manoeuvres thus emphasising on Army Martial Arts as an important part of their training.
(Source: PRO… pic.twitter.com/uZ9St1iE3Q
— ANI (@ANI) May 19, 2024
फिजिकल के बाद ड्रिल ट्रेनिंग होती है, जिसमें मार्चिंग, स्लोटिंग, गन स्किल ट्रेनिंग अनुशासन सिखाया जाता है। इसके अलावा आर्मी का ट्रडीशनल मार्च कराया जाता है। इनअग्निवीरों को आर्मी के वाहन चलाने की ट्रेनिंग दी जाती है।
अग्निवीर ट्रेनिंग का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है एडवांस ट्रेनिंग, जिसमें टैंक ट्रेनिंग करवाई जाती है, जिसमें अग्निवीर टैंक चलाना, फायर करना, गियर चेंज करना और टैंक के सारे फंक्शन सिखाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications