WHO के तकनीकी समूह के सदस्य ने कहा- 'भारत का अतिरिक्त COVID मौतों का बयान गलत'

नई दिल्ली, 20 अप्रैल: भारत ने कुछ दिनों पहले कोरोना से मौत की गणना को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मॉडल पर सवाल उठाए थे। अब इस पर WHO के तकनीकी सलाहकार समूह के सदस्य जॉन वेकफील्ड का बयान सामने आया है, जो मॉडलिंग की जिम्मेदारी संभालते हैं। उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर लिखा कि अतिरिक्त मृत्यु दर पर भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान गलत था और नियोजित विधि का वर्णन करने वाले एक शोध पत्र के लिए एक लिंक प्रदान किया।

WHO

Recommended Video

    WHO चीफ ने दिखाया गुजराती अंदाज़ तो PM ने कहा आज से ये 'तुलसी भाई' | वनइंडिया हिंदी

    दरअसल भारत सरकार WHO के मॉडल को लेकर चिंतित है। उसका कहना है कि विशाल भौगोलिक आकार और जनसंख्या वाले देश में मौतों का आंकलन करने के लिए एक ही गणितीय मॉडल का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इस वजह से भारत सरकार ने कोरोना से मौत की गणना की WHO की कार्यप्रणाली को लेकर सदस्यों देशों के साथ अपनी चिंता साझा की थी। इसको लेकर डब्ल्यूएचओ को भी छह पत्र लिखे गए थे।

    वैसे अभी तक WHO ने आधिकारिक तौर पर भारत के लिए अनुमान जारी नहीं किया है, लेकिन न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया कि 2021 के अंत तक 15 मिलियन मौतों की गणना की गई है। रिपोर्ट में अज्ञात स्रोतों का हवाला देते हुए कहा गया है कि इनमें चार मिलियन (40) मौतें भारत में हुई हैं, जबकि मंगलवार तक भारत में आधिकारिक मौतों की संख्या 5.2 लाख ही रही।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+