Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

WHO ने कहा- इसका कोई सबूत नहीं कि साउथ अफ्रीका से जुड़े कोरोना स्ट्रेन ज्यादा संक्रामक है

WHO ने कहा- इसका कोई सबूत नहीं कि साउथ अफ्रीका से जुड़े कोरोना स्ट्रेन ज्यादा संक्रामक है, UK का था ये दावा

WHO on South Africa coronavirus variant: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि अब तक इस बात के कोई सबूत नहीं मिले हैं, जिससे ये कहा जा सके कि दक्षिण अफ्रीका (साउथ अफ्रीका) में पाया गया कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन ब्रिटने में पाए गए कोरोना के नए स्ट्रेन से ज्यादा संक्रामक है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के कोविड -19 के तकनीकी प्रमुख, मारिया वान केरखोव ने कहा कि इस बात के कोई संकेत नहीं हैं कि दक्षिण अफ्रीका में कोरोनो वायरस वेरिएंट की पहचान ब्रिटेन में तेजी से फैले कोरोना के नए स्ट्रेन की तुलना में अधिक संक्रामक है। ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका दोनों ने हाल के सप्ताहों में कोविड -19 के नए वेरिएंट का पता लगाया है। जिसके बाद दोनों देशों में कोरोना के मामलों में तेजी आई है।

Recommended Video

    Corona New Strain: South Africa में नया स्ट्रेन कितना संक्रामक,WHO ने कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    साउथ अफ्रीका देश कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के आने के बाद से कई मुश्किलों का सामना कर रहा है। वहां हर दिन मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

    साउथ अफ्रीका के कोरोना स्ट्रेन को लेकर UK ने किया था ये दावा

    ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने पिछले महीने के आखिर में बताया था कि दक्षिण अफ्रीका में सामने आए कोविड-19 के नए स्ट्रेन के दो मामले में ब्रिटेन में भी बरामद हुए थे। जिसके बाद उन्होंने दावा किया था कि कोरोना का नया स्वरूप जैसे ब्रिटने में मिला है, वैसी ही उसका नया स्ट्रेन दक्षिण अफ्रीका में भी मिला है। इसी दौरान कहा गया था कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि ब्रिटेन से ज्यादा दक्षिण अफ्रीका में सामने आए कोविड-19 के नए स्ट्रेन ज्यादा संक्रामक है।

    हाल में भी ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने कहा था कि वो साउथ अफ्रीका में कोरोना के नए स्ट्रेन से चिंतित हैं। उन्होंने कहा था कि ज्यादा प्रभाव वाला नया वायरस ब्रिटेन की वैक्सीन योजनाओं पर भी असर डाल सकता है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+