रेल बजट 2016: तस्वीरों में देखें किसने क्या कहा
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने लोकसभा में 2016-17 वित्तीय वर्ष का रेल बजट पेश किया। इस बजट में यात्री किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। चार नई ट्रेनों का ऐलान भी किया गया है। इस रेल बजट पर अब प्रतिक्रियाएं आनी शुरु हो गई हैं। कुछ नेता इसे और जानकार इस रेल बजट को प्रभावी बताते हुए जय हो 'प्रभु' कह रहे हैं तो कुछ नेताओं ने इसे बजट को बेकार कहा है।
पूर्व रेल मंत्री लालू यादव ने तो कहा है कि रेल बजट में ऐसा कुछ भी नहीं है जो आम आदमी के लिए लाभकारी हो। लालू यादव ने कहा कि 'रेलवे ही भारत का लाईफ लाइन था, बीजेपी ने इसे भी पटरी से उतार दिया।' तो आईए तस्वीरों के माध्यम से देखते हैं कि इस रेल बजट पर किसने क्या प्रतिक्रिया दी:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेल बजट की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकास की दिशा में उत्तम कदम है। रेल मंत्री और टीम रेलवे को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अंत्योदय ट्रेन और दीनदयाल डिब्बे काफी सरहानीय कदम है। उन्होंने कहा कि इस बजट से अर्थ व्यवस्था पर दूरगामी असर पड़ेगा।

लालू यादव
पूर्व रेल मंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इस रेल बजट की निंदा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने रेलवे को पटरी से ही उतार दिया।

पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी
पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि 'बजट कहां आया है', बजट तो 'statement of vision'होता है लेकिन ये तो 'statement of illusion' था।

प्रकाश जाड़वेकर
प्रकाश जाड़वेकर ने इस रेल बजट को 10 में से 9 नंबर देते हुए बहुत अच्छा बताया है।

सदानंद गौड़ा
यह रेल बजट भविष्य में अच्छे परिणाम लाएगा।

मीनाक्षी लेखी
भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि इस बजट से राष्ट्रीय अर्थ व्यस्था पर अच्छा असर पड़ेगा।

शशि थरूर
शशि थरूर ने कहा कि मैं थोड़ा कंफ्यूज हूं कि बजट आया भी है या नहीं।

राजनाथ सिंह
रेल बजट की तारीफ करते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह विजनरी बजट है जो देश के इंफ्रास्ट्रक्चर पर असर डालेगा।












Click it and Unblock the Notifications