Atiq Ahmed के खून के बाद जुर्म की दुनिया में गूंजा फिर एक नाम, जानिये कौन है अपराधी सुंदर भाटी?
Sunder Bhati: अतीक अहमद मर्डर के बाद एक और कुख्यात अपराधी का नाम गू्ंजने लगा है। माना जा रहा है कि अतीक का खून जुर्म की दुनिया के बादशाह सुंदर भाटी ने करवाया।

Who is Sunder Bhati: हाल ही में जब नौसिखिए लड़कों ने एक बड़े माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को ढेर किया, तो हड़कंप मच गया। अब अतीक के मारे जाने के बाद उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया डॉन सुंदर भाटी का नाम चर्चा में आ गया है।
सुंदर भाटी का नाम आया सामने
सुंदर भाटी का नाम इस मर्डर में सामने आना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। माना जा रहा है कि अतीक और अशरफ को मारने वाले बदमाशों को सुंदर भाटी ने ही तैयार किया था।
सुंदर के नाम से कांपते हैं बदमाश
जब-जब उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर्स की बात आती है, तो सुंदर नागर उर्फ सुंदर डाकू का नाम खुद ब खुद जुबां पर आ ही जाता है। ये उन नामों में से एक है, जो अपराध की दुनिया में ऐसे कुख्यात हुए, कि इससे पूरा इलाका कांपता था। जी हां! वही सुंदर भाटी जिसे एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए जेल भेज दिया गया।
कौन है सुंदर भाटी?
मामला तब का है, जब सुंदर भाटी का नाम सिर्फ मामूली चोरियों में ही सामने आता था। तब सुंदर सिर्फ यूनियन में जुड़ा ही था। लेकिन 1997 तक सुंदर ने बड़े कारोबारियों से रंगदारी मांगने का काम शुरू कर दिया। इस कड़ी में सुंदर भाटी ने एक स्थानीय कारोबारी हरेंद्र प्रधान से रंगदारी मांगी लेकिन उसने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया। नतीजतन प्रधान की हत्या हो गई। इस हत्या का आरोप सुंदर भाटी पर लगा।
इस मामले में हुई जेल की सजा
इस पूरे मामले में 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद साल 2021 में हरेंद्र प्रधान की हत्या के मामले में सुंदर भाटी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। ये तो रही सुंदर भाटी की सजा की कहानी। लेकिन एक दफा साल 2011 का समय था, जब सुंदर भाटी पर हमला करवाया गया। इस हमले में एके-47 से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई, लेकिन सुंदर भाटी बच निकला। इसके बाद उसे साल 2014 में जेल भेज दिया गया, जहां वो 7 सालों तक बंद ही रहा।
सुंदर पर दर्ज 40 से भी ज्यादा मामले
अपने जीवनकाल में सुंदर भाटी पर 40 से भी ज्यादा मामले दर्ज थे। भाटी समेत उसके गुर्गों पर रंगदारी, लूटपाट, जबरन वसूली और धमकी जैसे 150 से भी ज्यादा मामले दर्ज थे। सुंदर भाटी के दबदबे की बात की जाए, तो उसकी पत्नी दो बार ब्लॉक प्रमुख रह चुकी है। अब अतीक अहमद की मौत के बाद सुंदर भाटी का नाम एक बार फिर उछल रहा है। माना जा रहा है कि इस कांड में सुंदर भाटी गैंग के शूटर शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इस बात की जिम्मेदारी किसी ने भी अभी तक नहीं ली है।












Click it and Unblock the Notifications