विशाल सिक्का के इस्तीफे के बाद इंफोसिस को मिला नया सीईओ
प्रवीण राव को बनाया गया इंफोसिस का नया सीईओ, प्रवीण सिक्का के इस्तीफा देने के बाद कंपनी ने सौंपी जिम्मेदारी
नई दिल्ली। इंफोसिस के सीओओ यूबी प्रवीण राव को इंफोसिस का तत्कालीन एमडी और सीईओ बनाया गया है। प्रवीण कंपनी की तमाम रणनीतियों और प्रशासनिक कामों को देखते हैं। आज ही इंफोसिस के सीईओ विशाल सिक्का ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद कंपनी ने प्रवीण को यह जिम्मेदारी दी है।

Recommended Video

प्रवीण मुख्य रूप से कंपनी की ग्लोबल सेल्स, ग्लोबल डिलिवरी सहित बिजनेस से जुड़ी अहम जिम्मेदारियों को निभाते हैं। वह दुनियाभर में कंपनी की नीतियों व प्रोजेक्टस को रीन्यू करने का भी काम करते हैं। इसके साथ ही वह क्लाइंट रिलेशनशिप, सेल्स, डिलिवरी एक्सीलेंस, गुणवत्ता, टैलेंट मैनेजमेंट पर भी अपनी नजर रखते हैं।
प्रवीण के पास कुल 30 वर्ष का अनुभव है, उन्होने जब 1986 में इंफोसिस को ज्वाइन किया था तबसे वह कंपनी में कई अहम जिम्मेदारियों को निभा चुके हैं। जिसमें मुख्य रूप से इंफ्रांस्ट्रक्चर मैनेजमेंट सर्विस के मुखिया, यूरोप के डिलिवरी हेड, रिटेल हेड, कंज्यूमर पैकेज्य गुड्स, लॉजिस्टिक्स और लाइफ साइंसेज अहम हैं।
इसे भी पढ़ें- विशाल सिक्का ने इन्फोसिस के सीईओ और एमडी पद से दिया इस्तीफा
इंफोसिस के नए सीईओ प्रवीण ने बेंगलुरू विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की है, वह सीआईआई के सदस्य भी हैं, इसके साथ ही वह नासकॉम की एग्जेक्युटिव काउंसिल के भी सदस्य हैं। वह इंफोसिस के बीपीओ के भी चेयरपर्सन हैं। उनकी कुल सैलरी 6.4 करोड़ रुपए है, इसके अलावा उन्हें तमाम बोनस, इंसेटिव और सुविधाएं मिलती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
