MP Honey Trap: 30 अश्लील सीडी में दिखने वाले पूर्व सांसद कौन हैं ? चर्चा गर्म

नई दिल्ली- मध्य प्रदेश में जारी हनी ट्रैप रैकेट में अब एक पूर्व सांसद का नाम आ रहा है, जिनका कथित तौर पर आरोपियों ने 30 अश्लील सीडी बनाकर रख लिया था और उनसे लंबे वक्त से मोटी रकम की मांग की जा रही थी। पहली बार पहली सीडी दिखाकर उनसे 2 करोड़ रुपये वसूल भी लिए गए, लेकिन उसके बाद ब्लैकमेलिंग का वो सिलसिला शुरू हुआ जो कभी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा था। खबरों के मुताबिक वे पूर्व सांसद एकबार इतने परेशान हो गए थे कि उन्होंने खुदकुशी तक की कोशिश की थी। तब उन्हें एक वरिष्ठ नेता ने किसी तरह से सदमे से बाहर लाने में मदद की थी। इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि इन्हीं कथित अश्लील सीडी की वजह से उनका पिछले लोकसभा चुनाव में टिकट भी कट चुका है।

पूर्व सांसद की 30 अश्लील सीडी को लेकर सनसनी!

पूर्व सांसद की 30 अश्लील सीडी को लेकर सनसनी!

मध्य प्रदेश के हनी ट्रैप रैकेट में एक पूर्व सांसद की कथित तौर पर 30 सीडी की बात सामने आने से सनसनी मची हुई है। जानकारी के मुताबिक सांसद की बेहद अश्लील सीडी की एवज में आरोपी महिला उनको काफी समय से ब्लैकमेल कर रही थी। बताया जा रहा है कि ये बात सामने आने के बाद जांच एजेंसी के अफसर भी सकते में आ गए हैं। अश्लील सीडी की एवज में आरोपियों ने पूर्व सांसद से पहली बार में दो करोड़ रुपये की मांग की थी। जब उन्हें बार-बार अलग-अलग सीडी के बारे में बताकर ब्लैकमेल किया जाने लगा तो लोकसभा चुनाव के वक्त पूर्व सांसद को लगा कि कहीं उनका टिकट न कट जाए। महिला ने उन्हें खूब परेशान किया और एनजीओ के लिए उनसे सरकारी काम भी करवाए। भोपाल से गिरफ्तार ब्लैकमेल करने वाली उस महिला से फिलहाल एसआईटी की टीम पूछताछ कर रही है।

इसी चक्कर में कट गया था टिकट!

इसी चक्कर में कट गया था टिकट!

लोकसभा चुनाव के दौरान जब आरोपी महिला पूर्व सांसद पर दबाव बढ़ाने लगी तो उन्होंने कुछ समय के लिए उसे अपने खर्च पर दुबई की टूर पर भी रवाना कर दिया। लेकिन, बताया जा रहा है कि फिर भी उनकी पार्टी ने इसी वजह से उन्हें टिकट नहीं दिया। बताया जा रहा है कि अभी उस नेता के पास कोई बड़ा पद भी नहीं है और सीडी के खुलासा होने की आशंका से उनकी चैन दिन-रात उड़ी रहती है।

खुदकुशी की भी कर चुके हैं कोशिश!

खुदकुशी की भी कर चुके हैं कोशिश!

बताया जा रहा है कि जब आरोपी महिला ने एकबार पूर्व सांसद को पूरे 30 सीडी होने की बात बता दी तो वे बदनामी के डर से इतना घबरा गए कि उन्होंने खुदकुशी करने तक की कोशिश कर डाली। जानकारी के मुताबिक एक वरिष्ठ नेता ने दखल दिया और उन्हें समझाया-बुझाया तब जाकर पूर्व सांसद उस सदमे से बाहर आ पाए। जब आरोपी महिला को पूर्व सांसद की खुदकुशी करने की कोशिश की भनक लगी तो वह कुछ महीनों तक पूरी तरह शांत बैठ गई। लेकिन, उसके बाद उसने फिर से उगाही के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। पूर्व सांसद इतने डरे हुए थे कि उन्होंने उसके एनजीओ को फंड भी दिलवाए और कई सारे सरकारी काम भी करवा दिए।

पार्टी के बड़े नेता ने कराई थी पहचान

पार्टी के बड़े नेता ने कराई थी पहचान

जानकारी मिल रही है कि आरोपी महिला की पार्टी संगठन के किसी कद्दावर नेता के जरिए पूर्व सांसद के साथ जान-पहचान हुई थी। उसके बाद उसने एनजीओ के काम के बहाने कई बार तत्कालीन सांसद से मुलाकात की। धीरे-धीरे पूर्व सांसद उसकी जाल में उलझते चले गए और जब उनकी 30 सीडी तैयार हो गई तो आरोपी ने रकम की उगाही शुरू कर दी। खबरों के मुताबिक पहली बार उससे पीछा छुड़ाने के लिए उन्होंने उसे 2 करोड़ रुपये दे भी दिए, लेकिन उसके बाद ब्लैकमेलिंग का सिलसिला ही चल पड़ा, जो शायद आरोपियों की गिरफ्तारी और हनी ट्रैप रैकेट के पर्दाफाश होने तक बदस्तूर जारी रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+