Simi Rosebell John: कौन हैं सिमी रोजबेल? पार्टी में यौन शोषण पर बोला, कांग्रेस ने दिखाया बाहर का रास्ता
Who is Simi Rosebell John: केरल की मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न के काले सच को उजागर करने वाली हेमा कमेटी की रिपोर्ट से तहलका मचा हुआ है। इस बीच केरल कांग्रेस की महिला नेता सिमी रोजबेल जॉन ने एक बयान से हड़कंप मच चुका है। उन्होंने केरल कांग्रेस की स्थिति की तुलना फिल्म इंडस्ट्री में कास्चिंग काउच से की है।
सिमी रोजबेल जॉन के 'राजनीति में भी महिलाओं का उत्पीड़न होता है' वाले बयान के बाद उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। ऐसे में जानिए आखिर कौन हैं सिमी रोजबेल जॉन? जिनके बयान से एक बार फिर विरोधी पार्टियों के निशाने पर आ गई है।

दरअसल, एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि केरल कांग्रेस में फिल्मों की कास्टिंग काउच वाली स्थिति बन गई है। उन्होंने कहा कि केवल वरिष्ठ नेताओं के करीबियों को ही पार्टी में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
जॉन ने दावा करते हुए कहा कि महिलाओं को ना सिर्फ सिनेमा में बल्कि राजनीति सहित कई अन्य क्षेत्रों में बुरे अनुभवों का सामना करना पड़ता है।
'नेताओं से मिलने अकेले न जाएं'
एक न्यूज चैनल से बात करते हुए उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा,"महिलाओं का शोषण सभी क्षेत्रों में हो रहा है, यहां तक कि कार्यस्थलों और राजनीति में भी। पार्टी की कई साथी महिलाओं ने मेरे साथ अपने बुरे अनुभव साझा किए हैं। मैं हमेशा उन्हें सलाह देती हूं कि वे नेताओं से मिलने अकेले ना जाएं। वे हमेशा अपने परिवार के सदस्यों या दोस्तों को भी अपने साथ बुला सकती हैं।"
इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि केरल कांग्रेस में मौका पाने के लिए महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं को शोषण का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। सिमी रोजबेल के इन आरोपों के बाद रविवार 1 सितंबर को केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एम लिजू ने उनको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया।
कौन हैं सिमी रोजबेल जॉन?
बता दें कि सिमी रोजबेले केरल की राजनीति की बड़ा और जाना पहचाना नाम हैं। वो एर्नाकुलम से कांग्रेस नेता हैं। इसी के साथ ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की भी मेंबर भी रहा चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications