'हम कोलकाता ठप कर देंगे', कौन हैं ममता के मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी, जो वक्फ कानून पर दे रहे हैं खुलेआम धमकी
Siddiqullah Chowdhury: वक्फ (संशोधन) एक्ट 2025 केंद्र सरकार देश में लागू कर चुकी है। वक्फ कानून को लेकर देश के विपक्षी नेता विरोध कर रहे हैं...कई नेता सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं तो कई नेता इसकी आलोचना कर रहे हैं। लेकिन हद तो तब हो गई... पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार में मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी ने वक्फ कानून के खिलाफ कोलकाता ठप करने की खुलेआम धमकी दे दी। सिद्दीकुल्ला चौधरी पश्चिम बंगाल के लाइब्रेरी मंत्री हैं।
10 अप्रैल को सिद्दीकुल्ला चौधरी ने कोलकाता के रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वो वक्फ कानून के खिलाफ कोलकात ठप कर सकते हैं। उनका धमकी देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) सिद्दीकुल्ला चौधरी के वीडियो को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार की आलोचना की है। भाजपा ने दावा किया है कि मंत्री ऐसे खुलेआम धमकी इसलिए दे पा रहे हैं क्योंकि उन्हें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पूरा संरक्षण मिला हुआ है।

सिद्दीकुल्ला चौधरी का कोलकाता ठप करने वाला पूरा बयान
पश्चिम बंगाल के लाइब्रेरी मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी ने कोलकाता रामलीला मैदान में कहा,
''अगल कोलकात में जाम लगाना है तो हम कोलकाता में 50 जगहों पर 2000 लोगों के समूह को इकट्ठा करके पूरा यातायात रोक सकते हैं। हमने अभी तक ऐसा किया नहीं है...लेकिन बाद में ऐसा होगा। जिलो के बाद हम कोलकाता में अपनी पकड़ मजबूत करेंगे...कोलकाता में 50 जगहों पर 10,000 लोग होंगे।''
सिद्दीकुल्ला चौधरी ने आरएसएस और भाजपा पर मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाने का आरोप लगाया। सिद्दीकुल्ला चौधरी ने कहा कि आरएसएस और भाजपा जानबूझकर मुस्लिम समुदाय को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के शासन में मुसलमान अधिक सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री (सीएम ममता) का फोन आया था, जिन्होंने उन्हें आश्वासन दिया था कि राज्य में वक्फ संशोधन अधिनियम लागू नहीं किया जाएगा।
भाजपा ने कहा- ये ममता बनर्जी के सपोर्ट से खुलेआम धमकी दे रहे हैं
भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने कहा,
''पश्चिम बंगाल के राज्य मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी कोलकाता को ठप्प करने की धमकी दे रहे हैं। और वे ममता बनर्जी के पूरे समर्थन के साथ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा है, "अगर हम चाहते तो कोलकाता को बंद कर सकते थे। हम शहर में आसानी से ट्रैफिक जाम कर सकते हैं। हम मुरमुरे, गुड़ और मिठाइयों से कोलकाता को जाम कर देंगे। जिलों के बाद, हम कोलकाता पर अपनी पकड़ मजबूत करेंगे। हमने अभी तक ऐसा नहीं किया है, लेकिन हम भविष्य में ऐसा करेंगे।''
🔴 who is Siddiqullah Chowdhury: कौन हैं सिद्दीकुल्ला चौधरी?
🔹 सिद्दीकुल्ला चौधरी तृणमूल कांग्रेस के नेता हैं। वर्तमान में सिद्दीकुल्ला चौधरी पूरब बर्धमान के मंगलकोट निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। सिद्दीकुल्ला चौधरी का जन्म 10 जनवरी 1949 को हुआ था। उन्होंने दारुल उलूम देवबंद से पढ़ाई की है। सिद्दीकुल्ला चौधरी की उम्र 70 साल है,...वो ममता कैबिनेट के सबसे बुजुर्ग मंत्रियों में से एक हैं।
🔹 सिद्दीकुल्ला चौधरी पश्चिम बंगाल के लाइब्रेरी मंत्री हैं। ममता बनर्जी ने पहली बार 2016 में सिद्दीकुल्ला चौधरी का मंत्री बनाया था। तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल होने से पहले सिद्दीकुल्ला चौधरी कांग्रेस में थे।
🔹 सिद्दीकुल्ला चौधरी जमीयत उलेमा ए हिंद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। चौधरी पश्चिम बंगाल यूनिटी के प्रमुख हैं। सिद्दीकुल्ला चौधरी फिलहाल पश्चिम बंगाल में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं।
🔴 Siddiqullah Chowdhury Political career: सिद्दीकुल्ला चौधरी राजनीतिक सफर
🔹 नंदीग्राम आंदोलन सिद्दीकुल्ला चौधरी को पहचान मिली थी। सिद्दीकुल्ला चौधरी लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। सिद्दीकुल्ला चौधरी ने कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में कटवा निर्वाचन क्षेत्र से 1984 और 1989 लोकसभा चुनाव लड़ा था।
🔹नंदीग्राम आंदोलन के दौरान सिद्दीकुल्ला चौधरी राज्य की राजनीति में एक प्रमुख व्यक्ति बन गए हैं। सिद्दीकुल्ला चौधरी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के उम्मीदवार के रूप में बशीरहाट सीट से भी चुनाव लड़ा था।
🔹 2016 के विधानसभा चुनावों में सिद्दीकुल्ला चौधरी ने तृणमूल कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मंगलकोट निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के शाहजहां चौधरी को लगभग 12 हजार वोटों से हराकर चुनाव जीता था। बाद में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया।












Click it and Unblock the Notifications