कौन हैं सरवन सिंह पंधेर ? जिनके आह्वान पर दिल्ली कूच कर रहे सैकड़ों किसान
Former Protest: 'दिल्ली चलो' अभियान के सुर में सुर मिलाते हुए सैकड़ों किसान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। अपनी मांगों की पूर्ति के लिए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने में जुटे हैं। प्रदर्शनकारी किसान पंजाब-हरियाणा सीमा पर शंभू के पास पहुंचे तो पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले दागे। दिल्ली में धारा-144 लागू कर दी गई है।
खास बात यह है कि इस प्रदर्शन में किसानों के कई संगठन शामिल है। लेकिन, सभी के जहन में यह सवाल उठना लाजमी है कि इस बार किसके सुरों ने किसानों में आंदोलन की ताकत फूंकी है? जिनके कहने पर सैकड़ों की संख्या में दिल्ली कूच की स्थिति बनी। आइए जानते हैं कौन हैं?

केंद्र सरकार की तरफ से मांगों को पूरा न किए जाने से नाराज सोए हुए किसानों को जगाने वाले और कोई नहीं किसान नेता सरवन सिंह पंधेर हैं। इनके आवाहन पर किसानों को जत्था जगह-जगह से दिल्ली चलो अभियान से जुड गया है। यह पंजाब के अमृतसर के निवासी हैं और किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव हैं।
किसानों के हक में आवाज बुलंद करने में रहे आगे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर (45) अमृतसर जिले के निवासी हैं। इन्होंने 10वीं तक की तालीम हासिल की है। यह अपनी बातों को मजबूत ढंग से पेश करने में सक्षम रहे हैं। आपको बता दें कि 2007 में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी का गठन सतनाम सिंह पन्नू ने किया था। यह संगठन खासकर संगठन अमृतसर के किसानों के लिए काम करता है। लेकिन, पंजाब के 7 से 8 जिलों में इस संगठन के तार जुड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications