'शेयर मार्केट' में पैसे लगाकर 23 साल का लड़का बन गया 100 करोड़ का मालिक, 19 की उम्र में खोली थी कंपनी

'शेयर मार्केट' में पैसे लगाकर 6 साल में 23 साल का लड़का बन गया 100 करोड़ का मालिक, 19 की उम्र में खोली थी कंपनी

नई दिल्ली, 17 जून: हर कोई ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाना चाहता है, शायद यही वजह है कि पिछले कुछ सालों में शेयर मार्केट में रिटेल इनवेस्टर्स की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बिग बुल के नाम से मशहूर राकेश झुनझुनवाला, राधाकिशन दमानी, मुकुल अग्रवाल, आशीष धवन, डॉली खन्ना, भारत के वो कुछ बड़े नाम हैं, जो शेयर बाजार के सबसे बड़े निवेशक हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लिस्ट 23 वर्षीय संकर्ष चंदा का भी नाम जुड़ गया है। हैदराबाद के रहने वाले संकर्ष चंदा ने 12वीं करने के बाद सिर्फ 2 हजार रुपये से शेयर मार्केट में निवेश किया था। तब से लेकर आज तक संकर्ष 100 करोड़ के मालिक बन गए हैं।

Recommended Video

    कौन हैं Sankarsh Chanda? जिसने Stock Market से 23 साल में कमाए 100 करोड़ | वनइंडिया हिंदी | *News
    कौन हैं 23 साल की उम्र और 100 करोड़ कमाने वाले संकर्ष चंदा

    कौन हैं 23 साल की उम्र और 100 करोड़ कमाने वाले संकर्ष चंदा

    हैदराबाद के रहने वाले संकर्ष चंदा फिनटेक स्टार्टअप सावर्ट के संस्थापक हैं। ये कंपनी लोगों को शेयर मार्कट, स्टॉक मार्केट, म्यूचुअल फंड, बॉन्ड में कैसे निवेश करें, ये बताने में मदद करता है।

    कंपनी का रजिस्टर नाम है ''Svobodha Infinity Investment Advisors Private Limited''। इनकी वेबसाइट है savart.com।

    सावर्ट के फाउंडर और चेयरमैन संकर्ष चंदा ने अपनी वेबसाइट पर अपनी कंपनी के बारे में लिखा है, "हम एक ऐसी दुनिया की कल्पना करते हैं जिसमें सभी के लिए समान अवसर हों, वे सब पैसा कमा सके और खुशी के साथ रह सके।''

    इसके अलावा संकर्ष Stardour Aerospace के सह-संस्थापक भी हैं, जो भारत की पहली निजी अंतरिक्ष यान बनाने वाली एक कंपनी है।

    2 हजार रुयये पहली बार किया था निवेश

    2 हजार रुयये पहली बार किया था निवेश

    संकर्ष चंदा ने हैदराबाद में स्लेट-द स्कूल से 12वीं पास की है। 12वीं पास करने के बाद संकर्ष ने पहली बार 2016 में शेयर मार्केट में निवेश किया था। अपने एक इंटरव्यू में संकर्ष चंदा ने कहा था,'' मैंने 2016 में स्कूल करने के बाद पहली बार 2000 रुपये शेयर बाजार में लगाए थे। मैंने फिर दो साल में और अधिक पैसा लगाया। जिसके बाद मेरा निवेश तेजी से बढ़ा। मैंने 2 साल में 1.5 लाख रुपये शेयर मार्केट में लगाए। मेरे शेयरों का मार्केट वैल्यू दो साल में लगभग 13 लाख रुपये हो गया था।''

    पढ़ाई छोड़कर 19 साल की उम्र में संकर्ष ने खोली अपनी कंपनी

    पढ़ाई छोड़कर 19 साल की उम्र में संकर्ष ने खोली अपनी कंपनी

    संकर्ष ने 2017 में ग्रेटर नोएडा में स्थित बेनेट युनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई को छोड़कर 8 लाख रुपये लगाकर अपनी कंपनी खोली थी। बाकी पैसा उन्होंने इन्वेस्ट करने के लिए छोड़ दिया था। बेनेट युनिवर्सिटी में संकर्ष बीटेक कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे थे। लेकिन स्टॉक मार्केट से पैसा बनाने और कंपनी को बढ़ाने के लिए उन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़ दी। savart.com पर दी गई जानकारी के मुताबिक संकर्ष ने 19 साल की उम्र में सावर्ट कंपनी की स्थापना की थी और अब इसके चेयरमैन हैं।

    'मेरी कुल संपत्ति 100 करोड़ रुपये है...'

    'मेरी कुल संपत्ति 100 करोड़ रुपये है...'

    द वीकेंड लीडर से बात करते हुए संकर्ष ने कहा था, ''मेरी कुल संपत्ति अब 100 करोड़ रुपये की है। इसमें मेरा सिर्फ शेयर बाजार का निवेश नहीं बल्कि मेरी कंपनी मूल्यांकन भी है। 23 वर्षीय संकर्ष कहते हैं कि उन्होंने 14 साल की उम्र में अमेरिकी अर्थशास्त्री बेंजामिन ग्राहम का एक लेख पढ़ा था उसके बाद से ही उन्हें शेयर बाजार में दिलचस्पी हो गई।

    संकर्ष की कंपनी ने ऐसे की कमाई

    संकर्ष की कंपनी ने ऐसे की कमाई

    संकर्ष की कंपनी सावर्ट ने पहले साल 12 लाख रुपये की कमाई थी। उसके बाद दूसरे साल 14 लाख रुपये की कमाई की थी और तीसरे साल 32 लाख रुपये का कोरोबार किया था। साल 2020-21 में संकर्ष की कंपनी ने कुल 40 लाख रुपये की कमाई की थी।

    पहले विदेश जाना चाहते थे संकर्ष

    पहले विदेश जाना चाहते थे संकर्ष

    पहले संकर्ष का प्लान था कि वो विदेश जाकर कुछ करेंगे लेकिन बाद में उन्होंने अपना मन बदल लिया। संकर्ष का कहना है कि उन्होंने लगभग ग्रामिण इलाकों के 2 हजार से अधिक लोगों से बात की है और पैसे के प्रति उनके व्यवहार को समझने की कोशिश की उसके बाद ही कंपनी खोली। संकर्ष ने Financial Nirvana नाम की 2016 में एक किताब भी लिखी थी, जो बिजनेस और निवेश के बीच के अंतर को समझाती है।

    आप भी संकर्ष की कंपनी से कर सकते हैं निवेश, जानें कैसे

    आप भी संकर्ष की कंपनी से कर सकते हैं निवेश, जानें कैसे

    अगर आप भी संकर्ष की कंपनी सावर्ट के जरिए निवेश करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले SAVART की वेबसाइट या फिर ऐप डाउनलोड करना होगा। जहां आपको एक अकाउंट बनाना होगा, जिसके बाद आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा, सब्सक्रिप्शन कॉस्ट 4999 रुपये है, जिसमें टैक्स शामिल नहीं है। हर साल सब्सक्रिप्शन कॉस्ट 4999 रुपये देने होते हैं, पहले इसकी कीमत 99 रुपये थी। ऐप विभिन्न बजटों के लिए विभिन्न निवेश विकल्प प्रदान करता है।

    संकर्ष कहते हैं, 'यह इतना आसान है कि आप छोटी रकम से भी निवेश शुरू कर सकते हैं। जब हमने शुरुआत की थी तब वार्षिक सदस्यता योजना सिर्फ 99 रुपये में थी। फिर यह 299 हो गया और जनवरी 2022 से 4999 रुपये हो गया है।''

    (फोटो क्रेडिट- https://www.facebook.com/savart.in)

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+