कौन हैं रागिनी? जिनके कारण रजत शर्मा हो रहे हैं ट्रोल, सोशल मीडिया पर मचा घमासान
Who is Ragini Nayak? देश के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा जो अपने बेबाक सवालों से बड़े-बड़ों की बोलती बंद कर देते हैं, उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर लोग ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन पर लगे एक आरोप को लेकर घमासान मचा हुआ है।
रजत शर्मा पर गाली देने का आरोप रागिनी नायक ने लगाया है। आइए जानते हैं आखिर रागिनी कौन हैं, जिन्होंने वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा पर गाली देने का आरोप लगाया है?

बता दें रागिनी नायक ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो शेयर किया है और आरोप लगाया है कि इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा पर आरोप लगाया है कि रजत शर्मा ने उन्हें लाइव कार्यक्रम में गाली दी है।
रागिनी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि
"पहला वीडियो मेरे संज्ञान में लाया गया है इसमें रजत शर्मा ने ऑन एयर मुझे एक भद्दी गाली देते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया मैंने फैक्ट चेक किया है और चैनल से इसी वीडियो का Raw Footage निकाला (दूसरा वीडियो) निकाला। उन्होंने आगे लिखा पत्रकारिता का इससे गिरा हुआ स्तर क्या होगा? कोई जवाब है आपके पास...?"

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स दो धड़ों में बंट गए हैं, एक पक्ष जहां रजत शर्मा की पैरवी कर रहा है वहीं बड़ी संख्या में लोग रजत शर्मा की आलोचना कर रागिनी की तारीफ कर रहे हैं।
कौन हैं ये रागिनी नायक?
रजत शर्मा पर गाली देने का अरोप लगाने वाली "रागिनी" कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता हैं। उनका पूरा नाम रागिनी नायक हैं। रागिनी दिल्ली की पूर्व सीएम स्वर्गीय शीला दीक्षित के समय से सक्रिय राजनीति में हैं। बतौर कांग्रेस प्रवक्ता टीवी चैनलों पर मुखर होकर पार्टी का पक्ष रखने के लिए जानी जाती हैं।
अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषाओं में अपनी पार्टी का पक्ष रखती हैं। कांग्रेस पार्टी या उसके नेताओं पर अनावश्यक अपत्तिजनक टिप्पणियों पर करारा जवाब देती नजर आती हैं। रागिनी के पिता मनोहर नायक जनसत्तता के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार थे।

रागिनी का जन्म और पढ़ाई
21 सिंतंबर 1982 को जबलपुर में रागिनी का जन्म हुआ। रागिनी बचपन से ही दिल्ली में रहीं और दिल्ली विवि से अंग्रेजी भाषा में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। लॉ कॉलेज से लॉ की डिग्री भी हासिल की है। 2005 में दिल्ली विवि छात्र संघ की अध्यक्ष भी रहीं। इसके बाद एनएसयूआई की राष्ट्रीय महासचिव बनी।
रागिनी नायक का करियर और परिवार
2012 में लक्ष्मी बाई कॉलेज में अंग्रेजी भाषा की अस्टिटेंट प्रोफेसर नियुक्त हुईं। 2014 में आम चुनाव से पहले कांग्रेस प्रदेश इकाई की वो प्रवक्ता बनीं। इसके बाद 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दस सदस्यों की कांग्रेस समिति में शामिल हुईं। रागिनी के पति अशोक बसोया पेशे से वकील हैं और कांग्रेस राष्ट्रीय समिति के सदस्य हैं। इनका एक बेटा है जिसका नाम अभ्युदय है।
पहला वीडियो ‘X’ पर मेरे संज्ञान में लाया गया !
इसमें @RajatSharmaLive On Air मुझे एक भद्दी गाली देते हुए दिख रहे हैं !
मैंने Factcheck किया !
चैनल से इसी वीडियो का Raw Footage निकाला (दूसरा वीडियो)पत्रकारिता का इससे गिरा हुआ स्तर क्या होगा ?
कोई जवाब है आपके पास रजत शर्मा ? pic.twitter.com/0GrQgYIPrl
— Dr. Ragini Nayak (@NayakRagini) June 10, 2024












Click it and Unblock the Notifications