Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन हैं प्रज्ञा मिश्रा? , जिन्हें OpenAI ने भारत में पहली कर्मचारी नियुक्त किया

चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई ने भारत में अपने कर्मचारियों को नियुक्ति शुरू कर दी है। कंपनी ने पहली कर्मचारी के रूप में प्रज्ञा मिश्रा को नियुक्त किया है। माइक्रोसॉफ्ट के निवेश वाली कंपनी ओपनएआई ने मिश्रा को देश में सार्वजनिक नीति मामलों और भागीदारी का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया गया है।

प्रज्ञा के लिए यह कोई नई जिम्मेदारी नहीं है। इससे पहले, यह ट्रूकॉलर एबी और मेटा प्लेटफॉर्म (फेसबुक) में काम कर चुकी हैं। इसी महीने के अंत में अब प्रज्ञा ओपनएआई के साथ नई शुरुआत करेंगी। आइए जानते हैं प्रज्ञा के बारे में...

Who is Pragya Misra

प्रज्ञा मिश्रा ट्रूकॉलर के लिए सार्वजनिक मामलों के निदेशक के रूप में काम किया है, जहां उन्होंने सरकारी मंत्रालयों, निवेशकों, प्रमुख हितधारकों और मीडिया भागीदारों के साथ मिलकर काम किया है। इससे पहले, उन्होंने मेटा प्लेटफॉर्म के साथ तीन साल तक काम किया। उन्होंने 2018 में गलत सूचना के खिलाफ वाट्सऐप के अभियान का भी नेतृत्व किया और अर्न्स्ट एंड यंग के साथ-साथ दिल्ली में रॉयल डेनिश दूतावास के साथ भी काम किया है।

कहां से की है पढ़ाई प्रज्ञा?
पढ़ाई की बात करें तो, मिश्रा ने 2012 में अंतरराष्ट्रीय प्रबंधन संस्थान से एमबीए की ड्रिग्री हासिल की है। प्रज्ञा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से वाणिज्य में ग्रेजुएशन किया है। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से बार्गेनिंग और नेगोशिएशन में डिप्लोमा किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+