Pawan Kalyan Profile: कौन हैं पवन कल्याण, जिनकी तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने उन्हें बताया "आंधी"
Pawan Kalyan: आंध्र प्रदेश में तेलगु देशम पार्टी (TDP) सुप्रीमों नायडू ने बुधवार को आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की चौथी बार शपथ ले ली है। उनके साथ जनसेना पार्टी प्रमख एक्टर पवपन कल्याण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।
ये वो ही जनसेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण हैं जिनकी लोकसभा चुनाव 2024 के बाद एनडीए गठबंधन के सांसदों की पहली बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमकर तारीफ की थी और उन्हें आंधी बताया था।
पीएम मोदी ने सांसदों से भरे संसद भवन के मीटिंग हॉल में बैठे पवन कल्याण की तरफ देखते हुए पहले उनके बालों की तारीफ की और इसके बाद कहा था "ये पवन नहीं आंधी हैं"।
आइए जानते हैं आंध्र प्रदेश के नए डिप्टी सीएम पवन कल्याण कौन हैं? इसके साथ ही जातने हैं वो कितने पढ़े-लिखे हैं और कितनी संपत्ति के मालिक है।

कौन हैं पवन कल्याण
पवन कल्याण का असली नाम कोनिडेला कल्याण बाबू है। पवन कल्याण को 'पावर स्टार' के नाम से जाना जाता है। 50 वर्षीय पवन कल्याण का नाम 2013 की फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी की 100 की लिस्ट में शामिल था। तेलगू फिल्मों के सुपरस्टार पवन कल्याण ने 2017 में फिल्मी करियर ये कहते हुए छोड़ दिया था कि राजनीति पर फोकस करेंगे।
वहीं 2021 में, उन्होंने 'वकील साब' फिल्म के साथ शानदार वापसी की थी। रिलीज के पहले सप्ताह में, कल्याण की फिल्म ने 100 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इससे उनकी पॉपुलर्टी का अंदाजा लगाया जा सकता है।
पवन कल्याण को क्यों पीएम ने कहा आंधी?
तेलगू फिल्मों के सुपस्टार पवन कल्याण जिनकी लाखों की संख्या में फैन फॉलोइंग है उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में चंद्रबाबू की टीडीपी के साथ गठबंधन कर राज्य की 21 सीटों पर उम्मीदवार उतारे और सभी सीटों पर जीत हासिल कर इतिहास रचा है। वो आंध्र प्रदेश में किंगमेकर की भूमिका निभाई है।
“You seeing this man, Pawan, He isn’t a breeze, he is a strom”
— iGoogle Pixel (@UnofficialA07) June 7, 2024
Massiest elevation..🥵🔥 pic.twitter.com/E9BkhVTNZP
जहां पवन कल्याण आंध्र प्रदेश में अपनी सहयोगी तेलगू देशम पार्टी टीडीपी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू के प्रतिनिधित्व में सरकार बनाए हैं। वहीं लोकसभा चुनाव में दो सीटें हासिल करने वाली उनकी जेएसपी के समर्थन के साथ केंद्र में एनडीए सरकार का गठन हो रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।
पवन कल्याण का राजनीतिक करियर
कल्याण ने वैसे तो अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत 2008 में अपने भाई की प्रजा राज्यम पार्टी की यूथ विंग युवराजयम के अध्यक्ष के रूप में की थी लेकिन इस पार्टी में ना रहते हुए उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा आर 2009 में एक रोड शो के दौरा लू लगने से बीमार हो गए और राजनीति से ब्रेक ले लिया।
इसके बाद उन्होंने 14 मार्च 2014 को जन सेना पार्टी की शुरूआत की। 2014 में कांग्रेस हटाओ देश बचाओ के नारे के साथ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और भाजपा गठबंधन के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार किया।
वहीं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों तेलुगु राज्यों में 2019 में वामपंथी पार्टियों (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी , भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और बहुजन समाज पार्टी ) के साथ मिलकर गुट बनाया था और दो सीटों पर चुनाव लड़े लेकिन हार का सामना करना पड़ा।
पवन कल्याण कितने पढ़े-लिखे हैं?
पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश के नेल्लोर के सेंट जोसेफ इंग्लिश मीडियम हाई मं पढ़ाई की है। लाखों दिलों पर राज करने वाले पवन कल्याण ने केवल हाईस्कूल तक ही पढ़ाई की है। खास बात ये हैं सफल एक्टर और राजनेता पवन कल्याण मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट हैं।
पवन कल्याण की कुल संपत्ति
आंध्र प्रदेश की पीथापुरम लोकसभा सीट पर जीत हासिल करने वाले पवन कल्याण ने चुनाव के दौरान अपनी संपत्ति का जो विवरण दिया था, उसके अनुसार पवन कल्याण के और उनकी पत्नी और 4 बच्चों के पास 163 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं 2019 में दिए गए हलफनामें में उन्होंने अपनी नेटवर्थ 56 करोड़ रुपये बताई थी। यानी पांच सालों में पवन कल्याण की संपत्ति में 191 फीसदी बढ़ोत्तरी हो गई है। पवन कल्याण के पास आलीशान घर और लग्जरी कारें हैं।












Click it and Unblock the Notifications