Orhan Awatramani: कौन हैं राहुल गांधी से मिलने वाले ओरहन अवात्रमणि? सारा-न्यासा संग है गहरी दोस्ती
Orhan Awatramani: ओरहन अवात्रमणि को अक्सर बॉलीवुड के स्टार किड्स की पार्टियों में देखा जाता है लेकिन वो सिनेमा की दुनिया से नहीं हैं।

Who is Orhan Awatramani? सोशल मीडिया की काफी चर्चित हस्तियों में से एक ओरहन अवात्रमणि उर्फ ओरी ने लंदन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ मुलाकात की है। दोनों के लंच डेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। लोग दोनों की मुलाकात को लेकर हैरान भी हैं और उत्सुक भी, सभी ये जानना चाह रहे है कि आखिर ये मीटिंग कैसे हुई?
अवात्रमणि कहलाते हैं 'मिस्ट्री मैन'
फिलहाल इस मामले में खुलासा तो नहीं हुआ लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि इस खबर के बाद हर कोई ओरहन अवात्रमणि उर्फ ओरी को जानने के लिए बेकरार हो गया है। आपको बता दें कि ओरहन अवात्रमणि को लोग 'मिस्ट्री मैन' बुलाते हैं।
चलिए विस्तार से जानते हैं इनके बारे में...
आपको बता दें कि ओरहन अवात्रमणि सुपरस्टार अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन और अभिनेत्री सारा अली खान के करीबी मित्रों में शामिल हैं। वो सारा अली खान के साथ कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पढ़े भी हैं।
सोशल मीडिया पर बहुत लोकप्रिय हैं ओरी
ओरहन सोशल मीडिया पर बहुत लोकप्रिय हैं। अगर आप उनके सोशल अकाउंट को चेक करेंगे तो पाएंगे वो लड़कियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वहां आपको बहुत सारी खूबसूरत लड़कियों के साथ उनकी तस्वीरें देखने को मिलेगी। वैसे वो सोशल एक्टिविस्ट और ट्रेंड एनिमेटर हैं लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा जानकारी किसी को नहीं है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज में स्पेशल प्रोडक्ट मैनेजर
वैसे तो वो मुंबई में ही जन्मे हैं और उन्होंने न्यूयार्क से फाइन आर्टस और क्न्यूनिकेशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। न्यूयार्क के बाद ओरहन उर्फ ओरी कोलिंबिया विवि पहुंचे थे, जहां उनकी मुलाकात सारा असे हुई। वैसे उनके लिंकडिन प्रोफाइल पर नजर डाले तो वो रिलायंस
इंडस्ट्रीज लिमिटेड में स्पेशल प्रोडक्ट मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं।
लाखों की संख्या में फालोअर्स
इसके अलावा ओरी बहुत अच्छे सिंगर भी हैं और उन्हें फैशन डिजाइनिंग का शौक है। सोशल मीडिया पर भी उनके लाखों की संख्या में फालोअर्स हैं, वो एक पार्टी Animal हैं, वैसे उन्हें फैशन इवेंट में भी प्रमुखता से देखा जाता है। केवल बॉलीवुड ही नहीं उनकी कुछ चर्चित हॉलीवुड हस्तियों से भी करीबी रिश्ते हैं।
नासा- सारा और जान्हवी संग गहरी दोस्ती
उन्हें अक्सर बॉलीवुड की चर्चित बच्चों की पार्टियों में देखा जाता है इसलिए उनका नाम नासा- सारा और जान्हवी संग कई बार जुड़ चुका है लेकिन ये बातें केवल अफवाएं शामिल हुईं। ओरी इन खूबसूरत बालाओं के सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, जिनके साथ ये सभी कंफर्टेबल फील करती हैं और खुश रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications