क्या करते हैं निर्मला सीतारमण के दामाद, पीएम मोदी से है खास नाता, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज रिकॉर्ड सातवीं बार देश का आम बजट पेश करने जा रही हैं। इससे पहले सबसे अधिक बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम है। लेकिन आज निर्मला सीतारमण उन्हें पीछे छोड़ देंगी।

निर्मला सीतारमण के व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो उनका विवाह प्रकला प्रभाकर के साथ 1986 में हुआ था। प्रभाकर ने जेएनयू से एमए और एम फिल की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से इकोनॉमी से पीएचडी की।

Parkala

पीएमओ में ज्वाइंट सेक्रेटरी

निर्मला सीतारमण की एक बेटी है जिसका नाम परकला वांगमयी है, जिनका प्रतीक दोषी के साथ विवाह हुआ है। दोनों का पिछले वर्ष विवाह हुआ था। दोषी प्रधानमंत्री कार्यालय में स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर हैं, जिन्हें जून 2019 में ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर प्रमोट कर दिया गया था। फिलहाल प्रतीक पीएमओ में रिसर्च एंड स्ट्रैटेजी विंग की कमान संभाल रहे हैं।

प्रतीक दोषी ने सिंगापुर मैनेजमेंट स्कूल से स्नातक की पढ़ाई की, इससे पहले वह गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अहम बात है कि प्रतीक दोषी सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं हैं।

पीएम मोदी के करीब

प्रतीक दोषी को पीएम मोदी का काफी करीबी माना जाता है। वह प्रधानमंत्री को किसी भी नियुक्ति से पहले अपने सुझाव देते हैं, माना जाता है कि उनके सुझाव के बाद ही पीएम नियुक्तियों पर मुहर लगाते हैं। पीएम मोदी के फैसलों पर प्रतीका का काफी प्रभाव होता है। प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसी स्कीमों में प्रतीक की सक्रिय भूमिका है।

कुल संपत्ति

प्रतीक की नेट वर्थ यानि कुल संपत्ति की बात करें तो यह आधिकारिक रूप से ज्ञात नहीं है। लेकिन पीएमओ में बतौर ज्वाइंट सेक्रेटरी उन्हें कई तरह की वीआईपी सुविधाएं मिलती हैं। रिपोर्ट के अनुसार प्रतीक की कुल संपत्ति 10-12 करोड़ रुपए है।

लो प्रोफाइल रहते हैं

अपनी हाई-प्रोफाइल नौकरी के बावजूद प्रतीक अपनी निजी जिंदगी को लोगों की नजरों से दूर रखना पसंद करते हैं। वह और उनकी पत्नी वर्तमान में नई दिल्ली में रहते हैं। प्रतीक की पत्नी परकला वांगमयी एक पत्रकार के रूप में काम करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+