नरेश अग्रवाल बीजेपी में शामिल, कभी भाजपा नेता ने रखा था मुंह काला करने पर 1 लाख का इनाम

नई दिल्ली। राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद रहे नरेश अग्रवाल सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। यह पहला मौका नहीं जब नरेश अग्रवाल किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल हुए हैं। वह इससे पहले भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में भी रह चुके है। जुलाई 2017 में राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल ने हिंदू देवी-देवताओं को लेकर एक टिप्पणी की थी। जिसके बाद वे बीजेपी के निशाने पर आ गए थे। इस मामले में मेरठ के एक भाजपा नेता ने ऐलान किया था कि अग्रवाल को गंजा किया जाना चाहिए।

नरेश अग्रवाल पर भाजपा नेता ने रखा था 1 लाख का इनाम

नरेश अग्रवाल पर भाजपा नेता ने रखा था 1 लाख का इनाम

नरेश अग्रवाल के इस बयान के बयान के बाद यूपी के मेरठ में बीजेपी नेता विनीत अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जो भी नरेश अग्रवाल का मुंह काला करेगा और उनको गंजा करेगा, उसे वो एक लाख रुपए बतौर इनाम देंगे। बीजेपी नेता ने कहा कि पता नहीं नरेश अग्रवाल हिंदू भी हैं या नहीं। विनीत ने नरेश अग्रवाल के डीएनए को लेकर भी विवादित टिप्पणी की। यही नहीं सांसद नरेश अग्रवाल के घर के बाहर लगी नेम प्लेट पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कालिख पोतकर उनके खिलाफ नारेबाजी की थी। भाजपा और उससे जुड़े संगठनों के लोगों ने उत्तरप्रदेश में कई जगह नरेश अग्रवाल के पुतले फूंके थे।

अरुण जेटली ने पूछा था कि, किसी और धर्म को लेकर इस तरह का बयान देने का साहस है?

अरुण जेटली ने पूछा था कि, किसी और धर्म को लेकर इस तरह का बयान देने का साहस है?

इस घटना के दौरान अरुण जेटली ने सीधे-सीधे पूछा था कि क्या उनमें हिन्दू धर्म को छोड़कर किसी और धर्म को लेकर इस तरह का बयान देने का साहस है। अगर वो ये बयान संसद से बाहर देते तो उन पर मुकदमा हो जाता। नरेश अग्रवाल राज्यसभा में गोरक्षा के नाम पर भीड़ द्वारा की जा रही हत्याओं पर हो रही चर्चा में बोल रहे थे, तो उन्होंने देवताओं को लेकर एक टिप्पणी पर सत्ता पक्ष ने हंगामा किया। जिसके बाद उनकी टिप्पणी को सदन का कार्यवाही से हटा दिया गया था। अग्रवाल ने इसके लिए खेद भी व्यक्त किया जिसके बाद मामला खत्म हो गया और सत्ता पक्ष के सदस्य शांत हो गए।

पीएम मोदी को नरेश अग्रवाल ने बताया था तेली

पीएम मोदी को नरेश अग्रवाल ने बताया था तेली

वहीं इसी महीने समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी की थी। लखनऊ में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन में नरेश अग्रवाल के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तेली कहने पर हंगामा हो गया। दरअसल नरेश अग्रवाल ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो तेली है। वह बनिया नहीं है, सिर्फ बनिया यानी वैश्य ही व्यापार कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+