Narayan Rane: 'औकात बता दूंगा' कहने वाले नारायण राणे कौन हैं? कभी थे स्ट्रीटफाइटर

WHO IS Narayan Rane: संसद में इस वक्त जबरदस्त गहमागहमी चल रही है,मणिपुर मुद्दे पर विपक्ष ने संसद में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री नारायण राणे बोलते समय अपना आपा खो बैठे और अरविद सावंत के लिए कुछ ऐसा बोल गए जो कि चर्चा का विषय बन गया।

Narayan Rane

उन्होंने सावंत को साफ तौर पर बोला कि 'अगर हमारे पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ कुछ भी कहा तो औकात बता दूंगा।'

'आखिर कोई सरकार कैसे गिर सकती है'

Recommended Video

    मोदी-शाह पर उठाई उंगली तो औकात बता दूंगा...,नारायण राणे की भाषा पर बवाल

    जिसके बाद शिवसेना ( ठाकरे गुट) जबरदस्त ढंग से उन पर हमला बोल रही है। सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार की भी आलोचना करते हुए कहा कि 'यह आदमी एक मंत्री है और किस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहा है, आखिर कोई सरकार कैसे गिर सकती है।' आपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब नारायण राणे अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहे हैं।

    शिवसेना के नेता पर बरसे नारायण राणे

    आपको बता दें कि आज जिस शिवसेना के नेता पर राणे बरसे हैं, उन्होंने कभी अपने सियासी करियर की शुरुआत शिवसेना से की थी।

    'हरिया-नारया' गैंग के मेंबर थे राणे

    वो राजनेता से पहले 'हरिया-नारया' गैंग के मेंबर थे जिसमें वो स्ट्रीटफाइटर के रूप में काम करते हैं लेकिन इसी दौरान उनकी मुलाकात बालासाहब ठाकरे से हुई और मात्र 16 साल की उम्र में उन्होंने शिवसेना ज्वाइन कर ली थी।

    शिवसेना के बाद कांग्रेस ज्वाइन किया और अब भाजपा में

    राणे 1985 से 1990 शिवसेना के पार्षद थे और इसके बाद वो 1990 विधान परिषद के सदस्य भी बने थे और इसके बाद 1999 में ये महाराष्ट्र के सीएम बने लेकिन साल 2005 में उद्धव ठाकरे से मतभेद के चलते शिवसेना छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे।

    'महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष' नाम की पार्टी

    कांग्रेस में भी राजस्व मंत्री बने और 2009 मे महाराष्ट्र के उद्योगमंत्री बने लेकिन यह सफर भी लंबा नहीं रहा और साल 2017 में इन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और 'महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष' नाम की पार्टी की शुरुआत की। साल 2018 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्थन की घोषणा की और राज्यसभा के लिए चुने गए और 15 अक्टूबर 2019 को, वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए और अपनी पार्टी, महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष का भी भाजपा में विलय कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+