बवाना मर्डर केस: यूपी की शशिप्रभा कैसे बनी मुंबई की मॉडल एंजल गुप्ता, पढ़िए पूरी कुंडली
बॉलीवुड की उभरती हुई एक्ट्रेस एंजल गुप्ता का असली नाम शशिप्रभा है। 26 साल की शशिप्रभा मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है।
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके में बीते दिनों दिनदहाड़े हुई महिला शिक्षक सुनीता की हत्या की गुत्थी को दिल्ली पुलिस ने सुलझा लिया है। 'पति, पत्नी और वो' की एक सनसनीखेज कहानी के बीच बवाना मर्डर केस का चौंकाने वाला सच सामने आया है। पुलिस के मुताबिक सुनीता के पति मंजीत और उसकी प्रेमिका मॉडल एंजल गुप्ता ने ही हत्या का पूरा ताना-बाना बुना। दोनों के बीच लंबे वक्त से अवैध संबंध थे और सुनीता को इसकी जानकारी थी। आखिर कौन है ये मॉडल एंजल गुप्ता, जिसके इश्क में पड़कर एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली।

एंजेल गुप्ता का असली नाम है शशिप्रभा
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मॉडलिंग की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा और बॉलीवुड की उभरती हुई एक्ट्रेस एंजल गुप्ता का असली नाम शशिप्रभा है। 26 साल की शशिप्रभा मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। उसके पिता का काफी समय पहले ही निधन हो चुका है और मां सीपीडब्ल्यू विभाग में नौकरी करती हैं। कुछ समय पहले तक शशिप्रभा अपनी मां के साथ ही दिल्ली के आरकेपुरम इलाके में रहती थी। राजीव गुप्ता नाम का एक बिजनसेनमैन शशिप्रभा का मुंहबोला पिता है, जो दिल्ली के ही रोहिणी इलाके में रहता है। बताया जाता है कि राजीव गुप्ता का होटल और रेस्टोरेंट का बिजनेस है।

जर्मनी से आकर बन गई 'लंदन रिटर्न'
खूबसूरत चेहरे और आकर्षक व्यक्तित्व वाली शशिप्रभा के मन में दिल्ली में रहते हुए ही मॉडल बनने का ख्वाब जागा और वो मुंबई चली गई। बताया जाता है कि मुंबई में उसके फ्लैट का किराया, जो करीब 50 हजार रुपए महीना है, उसके मुंहबोले पिता ही देते थे। मुंबई आकर शशिप्रभा ने अपना नाम बदलकर एंजल गुप्ता कर लिया और मॉडलिंग करने लगी। मॉडलिंग की दुनिया से एंजल गुप्ता धीरे-धीरे पेज थ्री पार्टियों की सेलिब्रिटी बन गई। बताया जाता है कि कुछ समय पहले एंजल गुप्ता जर्मनी गई और वहां एक लंबा वक्त गुजारकर आई। कहा यह भी जाता है कि बॉलीवुड में वो खुद को लंदन में जन्मी और लंदन रिटर्न बताती है। जर्मनी से आने के बाद एंजल गुप्ता ने बॉलीवुड में कुछ आइटम सॉन्ग और विज्ञापन भी किए।

मंजीत से कैसे मिली एंजल गुप्ता
मॉडलिंग के दौरान ही एंजल गुप्ता की जान-पहचान दिल्ली के रहने वाले मंजीत से हुई। दोनों एक कार्यक्रम के दौरान गुरुग्राम के एक होटल में मिले और देखते ही देखते दोस्ती प्यार में बदल गई। मंजीत प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। दोनों करीब आए तो मंजीत और एंजल गुप्ता ने शादी करने का फैसला किया। दोनों की शादी के बीच मंजीत की पत्नी सुनीता एक बड़ी रुकावट थी, जिसे इन दोनों के अवैध रिश्ते की भनक लग चुकी थी। सुनीता को रास्ते से हटाने के लिए मंजीत और एंजल गुप्ता ने अपने पिता राजीव गुप्ता के साथ मिलकर एक प्लान बनाया। इस प्लान में राजीव के ड्राइवर दीपक को शामिल किया गया और मेरठ से कॉन्ट्रेक्ट किलर को बुलाकर सुनीता की हत्या की सुपारी दी गई।

अवैध संबंधों में ऐसे रची गई कत्ल की साजिश
मंजीत की पत्नी सुनीता हरियाणा में सोनीपत जिले के फिरोजपुर में एक सरकारी स्कूल में प्राथमिक विद्यालय में टीचर थीं। दो साल पहले उसे मंजीत के अवैध संबंधों के बारे में पता चला। मंजीत के अवैध संबंधों को लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ। मंजीत किसी भी कीमत पर एंजल गुप्ता से शादी करना चाहता था। उसने सुनीता से तलाक मांगा और ऐसा ना करने पर हत्या कराने की धमकी दी। सुनीता मंजीत और एंजल गुप्ता की राह का कांटा बन चुकी थी और आखिरकार बीते 29 अक्टूबर को सुबह स्कूल जाते समय सुनीता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंजीत और उसकी प्रेमिका एंजल गुप्ता अब सलाखों के पीछे हैं।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications