कौन हैं हरनाज कौर संधू, जो 21 साल की उम्र में बनीं मिस यूनिवर्स, जानें उनके बारे में सबकुछ
कौन हैं हरनाज कौर संधू, जो 21 साल की उम्र में बनीं मिस यूनिवर्स, जानें उनके बारे में सबकुछ
नई दिल्ली, 13 दिसंबर: मिस यूनिवर्स 2021 में भारत की हरनाज कौर संधू ने बाजी मार ली है। 70वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता सोमवार सुबह इजराइल के इलियट में आयोजित हुई, जिसमें भारत की बेटी हरनाज कौर संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया है। भारत तो ये टाइटल 21 साल के लंबे इंतजार के बाद मिला है। टॉप-3 में भारत की मिस इंडिया हरनाज कौर संधू के साथ मिस साउथ अफ्रीका और मिस पराग्वे भी शामिल थीं। मिस पराग्वे फर्स्ट रनर अप रहीं और सेकेंड रनर अप मिस साउथ अफ्रीका रहीं। फाइनल राउंड में तीनों कंटेस्टेंट से पूछा गया था कि प्रतियोगिता देखने वाली सभी महिलाओं को वो क्या सलाह देना चाहेंगी। इस सवाल का खूबसूरती से जवाब देकर हरनाज कौर संधू ने दिया और मिस मैक्सिको का ताज मिस इंडिया को दिया गया। आइए जानें कौन हैं हरनाज कौर संधू?

कौन हैं भारत की मिस यूनिवर्स हरनाज कौन संधू
पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली हरनाज कौर संधू अभी 21 साल की हैं। उनका जन्म पंजाब के सिख परिवार में हुआ है। हरनाज कौन संधू फिटनेस और योगा लवर हैं। हरनाज ने 2017 में मिस चंडीगढ़ का खिताब जीता था। तब से ही उन्हें मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने का शौक था। 2017 में मिस चंडीगढ़ का खिताब जीतने के बाद हरनाज कौर संधू 2018 में हर मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का भी खिताब जीता। इन दो प्रतियोगिताओं को जीतने के बाद हरनाज ने मिस इंडिया 2019 में हिस्सा लिया। जहां वे टॉप 12 तक जगह बनाने में कामयाब हुईं।

हरनाज को फिल्मों का है शौक
हरनाज कौर संधू को फिल्मों का बहुत शौक है। मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतने से पहले ही उनके पास दो पंजाबी फिल्में थीं। ''यारा दिया पू बरन'' और ''बाई जी कुट्टंगे'' हरनाज की ये दो पंजाबी फिल्में साल 2022 में रिलीज होने वाली हैं।

मिस यूनिवर्स बनने के बाद रोने लगी थीं हरनाज कौन संधू
जैसे ही शो के होस्ट स्टीव हार्वे ने मिस इंडिया हरनाज कौर संधू को मिस यूनिवर्स 2021 का विजेता घोषित किया, पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा। विजेता के रूप में अपने नाम की घोषणा होते ही हरनाज कौर संधू की आंखों में आंसू आ गए। मिस मेक्सिको एंड्रिया मेजा ने हरनाज को मिस यूनिवर्स 2021 का ताज पहनाया।

तीसरी बार भारत ने जीता मिस यूनिवर्स का खिताब
21 वर्षीय हरनाज कौर संधू ने इजराइल के इलियट में आयोजित 70वें मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर भारत को तीसरी बार ये टाइटल दिया है। हरनाज कौर संधू से पहले 2000 में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनी थीं। जिसके ठीक 21 साल बाद हरनाज कौर संधू मिस यूनिवर्स बनी हैं। लारा और हरनाज के अलावा, सुष्मिता सेन ने 1994 में मिस यूनिवर्स खिताब जीता था।

हरनाज कौर संधू ने फाइनल राउंड में जवाब में क्या कहा?
मिस यूनिवर्स 2021 की तीनों फाइनलिस्ट से फाइल राउंड में सवाल किया गया था कि वह अपनी साथी प्रतियोगी महिलाओं को क्या सलाह देना चाहेंगी? इसका जवाब देते हुए हरनाज कौर संधू ने कहा, ''"आज का युवा जिस सबसे बड़े दबाव का सामना कर रहा है, वह है खुद पर विश्वास करना। यह जानना कि आप अनोखे हैं, आपको और भी अधिक सूंदर बनाता है। अपनी तुलना दूसरों से करना बंद करें और दुनिया भर में हो रही अधिक महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बात करें, खुद पर यकीन करें कि आप सबसे खास हैं। अपने आप से बाहर निकलो अपने लिए बोलो, क्योंकि तुम अपने जीवन के मालिक हो..., तुम अपनी आवाज खुद बनो। मुझे खुद पर विश्वास था और इसलिए मैं आज यहां खड़ी हूं...।''

मिस यूनिवर्स बनने के बाद क्या बोलीं हरनाज कौर संधू
न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए, हरनाज कौर संधू ने कहा, ''यह सब अब सपना नहीं असली लगता है और मैं इसे शब्दों में नहीं बता सकती। मैं भगवान और हर उस व्यक्ति की आभारी हूं जो मेरी यात्रा का हिस्सा रहे हैं। लेकिन इस टाइटल के साथ एक विरासत को अत्यंत दृढ़ संकल्प और जुनून के साथ आगे बढ़ाने की एक बड़ी जिम्मेदारी भी आती है।" इसी इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा कि इजराइल में हो रही प्रतियोगिता को वह भारत और इस्राइल के बीच संबंधों को मजबूत करने के एक महान अवसर के रूप में देखती हैं।












Click it and Unblock the Notifications