कौन है डाकू हसीना मनदीप कौर, जिसको पंजाब पुलिस ने फ्रूटी के लालच देकर किया गिरफ्तार, लूट चुकी है 8.49 करोड़

who is Daaku Haseena Mandeep Kaur: पंजाब में 'डाकू हसीना' के नाम जाने जानी वाली मनदीप कौर को पंजाब पुलिस ने 10 जून को लुधियाना में हुई 8 करोड़ 49 लाख रुपये की डकैती के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पंजाब पुलिस ने मनदीप कौर और उसके पति जसविंदर सिंह को उत्तराखंड के चमोली के हेमकुंड साहिब से गिरफ्तार किया है। दोनों मत्था टेकने हेमकुंड साहिब गए थे।

who is Daaku Haseena Mandeep Kaur

पुलिस द्वारा बिछाए गए 10 रुपये के फ्रूटी के झांसे में मनदीप कौर और उसका पति फंस गया। पुलिस ने दंपति से 21 लाख रुपये बरामद किए हैं। इस घटान के बाद हर कोई डाकू हसीना मनदीप कौर के बारे में जानना चाहता है।

कौन हैं मनदीप कौर उर्फ 'डाकू हसीना'?

मनदीप कौर उर्फ डाकू हसीना 8.49 करोड़ की लुधियाना डकैती की आरोपी है। उसने कथित तौर पर 10 जून 2023 को न्यू राजगुरु नगर इलाके में कार्यालय में सीएमएस सिक्योरिटीज कंपनी के पांच कर्मचारियों को बंदी बना लिया था। अब तक की जांच में सामने आया है कि वह अमीर बनना चाहती थी। उसने लोन लिया था और पहले एक बीमा एजेंट और एक वकील के सहायक के रूप में काम किया था। उन्होंने इसी साल फरवरी में जसविंदर सिंह से शादी की थी।

10 रुपये की फ्री फ्रूटी पिलाकर पुलिस ने कैसे पकड़ा 'डाकू हसीना' को?

पंजाब पुलिस को सूचना मिली थी कि मनदीप कौर और उसके पति जसविंदर सिंह की नेपाल भागने की योजना है। लेकिन इससे पहले उनकी हरिद्वार, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब सहित अलग-अलग धार्मिक स्थलों के दर्शन करने की योजना थी।

हालांकि उत्तराखंड में सिख तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब पर आने वाले भक्तों की भारी भीड़ के बीच उन दोनों को पहचानना मुश्किल था। इसलिए पुलिस ने तीर्थयात्रियों के लिए मुफ्त में 10 रुपये की फ्री फ्रूटी पिलाने की योजना बनाई।

who is Daaku Haseena Mandeep Kaur

इसी दौरान आरोपी दंपति मनदीप कौर और उसका पति जसविंदर सिंह फ्री फ्रूटी पीने पहुंचे। पकड़े न जाने के लिए उन्होंने अपने चेहरे ढके हुए थे, लेकिन पीने के लिए उन्हें अपने चेहरे से कपड़ा हटाना पड़ा। जैसे ही उन्होंने अपना चेहरा दिखाया, पुलिस ने उन्हें पहचान लिया।

दिलचस्प बात यह है कि पहचान के बावजूद मनदीप कौर और जसविंदर सिंह को तत्काल गिरफ्तार नहीं किया गया। पुलिस ने उन्हें हेमकुंड साहिब में मत्था टेकने दिया। इसके बाद ही पुलिस ने दंपति का कुछ दूर तक पीछा किया और फिर गिरफ्तार किया।

उन्हें पकड़ने के ऑपरेशन का का नाम 'लेट्स कैच द क्वीन बी' था। लुधियाना के पुलिस आयुक्त मनदीप सिंह सिद्धू के मुताबिक मनदीप कौर के दोपहिया वाहन से 12 लाख रुपये और उनके पति जसविंदर सिंह के बरनाला स्थित घर से नौ लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+