कौन हैं लवीना लोध, जिसने महेश भट्ट पर लगाए संगीन आरोप, बताया बॉलीवुड का सबसे बड़ा डॉन

कौन हैं लवीना लोध, जिसने महेश भट्ट पर लगाए संगीन आरोप, बताया बॉलीवुड का सबसे बड़ा डॉन

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस लवीना लोध (actress Luviena Lodh) ने फिल्ममेकर महेश भट्ट (filmmaker Mahesh Bhatt) पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। लवीना लोध का दावा है वो महेश भट्ट के भांजे सुमित सभरवाल की पत्नी हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर लवीना लोध ने बताया कि उन्होंने महेश भट्ट के भांजे सुमित सभरवाल के साथ शादी की थी। (Mahesh Bhatts nephew Sumit Sabharwal) सुमित सभरवाल ने यह भी बताया कि उन्होंने पति सुमित सभरवाल के खिलाफ तलाक का मामला दर्ज किया है। लवीना ने आरोप लगाया है कि सुमित सपना पब्बी और अमायरा दस्तूर (Amyra Dastur and Sapna Pabbi) जैसी ऐक्ट्रेसेज को ड्रग्स सप्लाई करते थे और इन सब बातों की जानकारी महेश भट्ट को थी। उन्होंने महेश भट्ट को बॉलीवुड का सबसे बड़ा डॉन बताया है। आइए जानें कौन हैं लवीना लोध?

Recommended Video

    Actress Luviena Lodh ने Mahesh Bhatt को Bollywood का Don बताकर लगाए ये आरोप! | वनइंडिया हिंदी
    Mahesh Bhatt

    जानें कौन हैं लवीना लोध (Who is Luviena Lodh)

    लवीना लोध एक्ट्रेस और मॉडल हैं। लवीना लोध ने कई सारी साउथ इंडियन फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया है। 30 साल की लवीना का जन्म 27 फरवरी 1990 को मुंबई में हुआ है। लवीना ने Xt. Xavier स्कूलिंग की है और मीठीबाई कॉलेज से पढ़ाई की है। लवीना ने अपने करियर की शुरुआत जी टीवी के शो Zee Cine Star ki khoj से की है।

    लवीना ने शॉर्ट फिल्म ''हम में है दम'' में भी काम किया है। जो स्वच्छ भारत मिशन पर बनाया गया था। इसके अलावा लवीना हमसे ना हो पाएगा, चरमसुख वेब सीरीज में भी देखी गई थीं।

    Mahesh Bhatt

    लवीना लोध ने महेश भट्ट पर क्या-क्या आरोप लगाए हैं?

    लवीना लोध ने वीडियो पोस्ट कर कहा कि महेश भट्ट उन्हे धमकी दिलवा रहे हैं। लवीना एक मिनट 48 सेकेंड के वीडियो में कहती दिखती हैं, ''इंडस्ट्री में सबसे बड़े डॉन महेश भट्ट हैं और वह पूरा सिस्टम ऑपरेट करते हैं। अगर आप उनके मुताबिक नहीं चलते हैं तो वह आपका जीना हराम कर देते हैं।'

    उन्होंने आगे कहा, 'महेश भट्ट ने कितने लोगों को काम से निकाल कर उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। वह एक फोन कॉल करते हैं और लोगों की नौकरी यूं चली जाती है। जब से मैंने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है, वह मेरे घर में घुसने की कोशिश कर रहे हैं और मुझे घर से निकालने की कोशिश कर रहे हैं। जब मैं पुलिस स्टेशन एनसी लिखाने जाती हूं तो कोई मेरी एनसी नहीं लेता है और अगर एनसी लिख भी देती हूं तो उस पर कोई कार्रवाई नहीं करता।'

    Mahesh Bhatt

    महेश भट्ट शक्तिशाली और प्रभावशाली हैं: लवीना लोध

    लवीना ने कहा, 'अगर कल को मेरे साथ या मेरी फैमिली के साथ कोई हादसा होता है तो उसके लिए महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, सुमित सभरवाल, साहिल सहगल और कुमकुम सहगल जिम्मेदार होंगे। लोगों को पता चलना चाहिए कि बंद दरवाजों के पीछे क्या-क्या हो सकता है, क्योंकि महेश भट्ट शक्तिशाली और प्रभावशाली हैं।'

    महेश भट्ट की ओर से बयान जारी कर सारे आरोपों को खारिज कर दिया गया है। उन्होंने कहा है कि वो अपने वकील से सलाह लेने के बाद कानून कार्रवाई करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+