कौन हैं कॉमेडियन कुणाल, एकनाथ शिंदे को लेकर ऐसा क्या कहा कि शिवसेना वाले हो गए आगबबूला, कितनी है संपत्ति?
Comedian Kunal Kamra: स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को कथित रूप से 'गद्दार' कह कर विवादों में हैं। अब शिव सेना (एकनाथ शिंदे) के कई नेताओं ने कुणाल कामरा को खुलेआम पीटने, धुलाई करने और देश छोड़ने पर मजबूर करने जैसी धमकी दे रहे हैं। कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है और उनकी गिरफ्तारी की भी मांग की जा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कुणाल कामरा कौन हैं और क्या करते हैं?
शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कहा कि कॉमेडियन को 'शिव सेना वाला इलाज' मिलेगा। उसे गिरफ्तार कर जेल में बंद कर केस चलाना चाहिए। दूसरी ओर कुणाल कामरा से गुस्साए शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने रविवार 23 मार्च देर शाम मुंबई के खार इलाके में होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की, जहां कुणाल कामरा का शो शूट किया गया था, जिसमें उन्होंने शिंदे पर टिप्पणी की थी। हालांकि इसके लिए मुंबई पुलिस ने 20 से 21 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

कुणाल कामरा के बारे में जानने से पहले ये जान लेते हैं कि आखिर कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे को लेकर ऐसा क्या कहा, जिसपर बवाल हो रहा है। असल में कुणाल कामरा ने अपने शो में बॉलीवुड फिल्म ''दिल तो पागल है'' का एक एक पैरोडी सॉन्ग गाया था। जिसके बोल इस प्रकार हैं...
''ठाणे की रिक्शा चेहरे पर दाढ़ी, आंखों पर चश्मा हाय !
एक झलक दिखलाए कभी, गुवाहाटी में छुप जाए।
मेरी नजर से तुम देखो गद्दार नजर वो आए
ठाणे की रिक्शा, चेहरे पर दाढ़ी , आंखों ओआ चश्मा हाय।
मंत्री नही है वो दल बदलू हैं और कहा क्या जाए, जिस थाली में खाये उसमें ही वो छेद कर जाए
मंत्रालय से ज्यादा फडणवीस की गोदी में मिल जाए।
तीर कमान मिला है इसको बाप मेरा ये चाहे
ठाणे की रिक्शा चेहरे पर दाढ़ी, आंखों पर चश्मा हाय !''
इस पैरोडी सॉन्ग में 2022 में शिवसेना में टूट का हवाला दिया गया है। कामरा ने गाने में जो ''गद्दार'' शब्द का इस्तेमाल किया है, वो एकनाथ शिंदे के लिए अपशब्द के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे का नाम नहीं लिया था।
🔴 who is Comedian Kunal Kamra: कौन हैं कुणाल कामरा?
कुणाल कामरा का जन्म 3 अक्टूबर 1988 हुआ है। कुणाल कामरा इस देश के मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं। ये राजनीति, कैब ड्राइवर, बैचलर लाइफ और टीवी विज्ञापनों पर किए अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। कुणाल कामरा ने अभी तक शादी नहीं की है। उनके परिवार में उनके माता-पिता हैं।
कुणाल कामरा का जन्म और पालन-पोषण मुंबई में हुआ है। कुणाल ने कॉमर्स में डिग्री के लिए जय हिंद कॉलेज में एडमिशन लिया था लेकिन सेकेंड ईयर में ही छोड़ दी थी।
पढ़ाई छोड़ने के बाद कुणाल कामरा प्रसून पांडे के ऐड फिल्म प्रोडक्शन हाउस कॉर्कोइस फिल्म्स में प्रोडक्शन असिस्टेंट के तौर काम कर शुरू कर दिया था। कुणाल कामरा ने यहां 11 सालों तक काम किया।
🔴 Kunal Kamra Career: कुणाल कामरा करियर
कुणाल कामरा ने 2013 में मुंबई के कैनवस लाफ क्लब में एक शो के साथ एक स्टैंड-अप कॉमेडियन के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। कुणाल कामरा पहले भी कई बार अपने विवादों में घिर चुके हैं।
2017 में YouTube पर अपलोड किए गए उनके एक शो की क्लिप की वजह से उन्हें भारतीय अति-राष्ट्रवाद पर उनके व्यंग्य के लिए जान मारने की धमकी दी गई थी।
कुणाल कामरा ने जुलाई 2017 में रमित वर्मा के साथ अपना नामांकित टॉक-शो शट अप या कुणाल भी शुरू किया था। एपिसोड में आम तौर पर एक या एक से अधिक आमंत्रित मेहमानों के साथ बातचीत होती है,
1 मार्च 2017 को कुणाल कामरा ने भारतीय बैंकनोट विमुद्रीकरण, सरकार और सेना के प्रति भारतीयों के रवैये का मजाक उड़ाते हुए YouTube पर "देशभक्ति और सरकार" नामक एक कॉमेडी वीडियो जारी किया था। वीडियो अपलोड करने के लिए उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियां मिली थीं।
कुणाल कामरा ने 2018 में बताया था कि उनकी मकान मालकिन ने उन्हें "राजनीतिक मुद्दों" के कारण परिसर खाली करने के लिए कहा था।
🔴 Kunal Kamra Net Worth: कुणाल कामरा की संपत्ति?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुणाल कामरा की संपत्ति लगभग 2 मिलियन डॉलर यानी 17 करोड़ रुपये की है। उनकी कमाई कॉमेडी शो यूट्यूब चैनल, पॉडकास्ट 'शट अप या कुणाल' के जरिए होती है।












Click it and Unblock the Notifications