Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ना फोन, ना बंगला, लो प्रोफाइल रहते हैं रतन टाटा के छोटे भाई जिमी टाटा, क्या कंपनी में नहीं हैं इनके शेयर?

Jimmy Naval Tata: दिग्गज कारोबारी रतन टाटा के छोटे भाई और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन नवल टाटा के बेटे जिमी नवल टाटा लो-प्रोफाइल रहना पसंद करते हैं। वो मीडिया और लाइमलाइट से दूर साधारण सी जिंदगी जीते हैं।

हाल ही में रतन टाटा ने जिमी के जन्मदिन पर उनकी और अपनी बचपन की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की। रतन टाटा ने फोटो शेयर कर बताया कि उनके और उनके भाई के बीच बहुत प्यार है।

Jimmy Naval Tata

रतन टाटा के इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन से ज्यादा फोलोअर्स हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि ये 1945 में ली गई थी, जिसमें वे खुद, उनके भाई जिमी और उनका कुत्ता है। रतन टाटा ने लिखा कि उनका बचपन खुशियों से भरा था और उनके भाई और उनके बीच कोई और नहीं आ सकता था।

इस फोटो के वायरल होते ही हर किसी के मन में ये जिज्ञासा बढ़ी कि आखिरी जिमी नवल टाटा कहां हैं और क्या कर रहे हैं।

बता दें कि जिमी नवल टाटा फिलहाल मुंबई के कोलाबा इलाके में स्थित दो बेडरूम वाले अपार्टमेंट में रहते हैं। बिजनेस फैमिली से होने के बाद भी उनके पास कोई बड़ी लग्जरी गाड़ी या फिर बंगला नहीं है।

जिमी नवल टाटा फैमिली बिजनेस में भी सफल रहे हैं लेकिन फिर उन्होंने अधिक आराम और सरल जीवन को अपनाने का चुनाव किया है। अपनी पर्याप्त संपत्ति के बावजूद जिमी टाटा ने दो बेडरूम वाले अपार्टमेंट में रहने का फैसला किया है।

Jimmy Naval Tata

हैरानी की बात ये है कि जिमी नवल टाटा अपने पास कोई भी फोन नहीं रखते हैं। वो किताब और अखबार से जुड़कर अपनी पढ़ने की आदतों को बनाए रखना चाहते हैं। रतन टाटा के पास उनकी कंपनी के कई शेयर हैं।

बता दें कि जिमी नवल टाटा के पास टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाटा संस, टीसीएस, टाटा पावर, इंडियन होटल्स और टाटा केमिकल्स जैसे अलग-अलग टाटा कंपनियों में महत्वपूर्ण शेयर हैं। एक साधारण जीवन शैली वाली अपनी प्राथमिकता के बावजूद, जिमी सक्रिय रूप से बिजनेस में शामिल रहते हैं। वह टाटा समूह के भीतर कॉर्पोरेट विकास के बारे में अच्छी जानकारी रखते हैं।

पिछले साल अरबपति कारोबारी हर्ष गोयनका ने जिमी टाटा की लाइफस्टाइल के बारे में सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस पोस्ट में हर्ष गोयनका ने यह भी बताया था कि जिमी टाटा, एक शानदार स्क्वैश खिलाड़ी भी हैं। वह हमेशा मैच में हरा देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+