कौन हैं जया भारद्वाज ? जिनके साथ क्रिकेटर दीपक चाहर ने बीच स्टेडियम में की सगाई
नई दिल्ली, अक्टूबर 07: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सीएसके और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2021 के मैच के बाद भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने गुरुवार को अपनी प्रेमिका जया भारद्वाज को प्रपोज किया। चेन्नई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने मैच के बाद अपनी गर्लफ्रेंड को अंगुठी पहनाई और प्रपोज किया। इन दोनों का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। अब सभी को यह जानने की इच्छा है कि दीपक की गर्लफ्रेंड कौन है?

दीपक चाहर ने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया
दीपक और जया कथित तौर पर काफी समय से एक दूसरे को डेटिंग कर रहे थे, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को गुप्त रखा था। जया को अक्सर सीएसके के मैचों के दौरान अन्य खिलाड़ियों की पत्नियों और परिवार के सदस्यों के साथ स्टैंड में देखा गया है। दीपक के जया के साथ रिश्ते में होने की अफवाहें इस साल की शुरुआत में सामने आई थीं। हालांकि दोनों ने इस पर चुप्पी साध रखी थी। हालांकि, दोनों ने कभी भी सार्वजनिक रूप से एक साथ दिखाई नहीं दिया।

सिद्धार्थ भारद्वाज की बहन हैं जया
दीपक की मंगेतर जया बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी और अभिनेता सिद्धार्थ भारद्वाज की बहन हैं, जो रियलिटी शो एमटीवी स्प्लिट्सविला 2 जीतकर सुर्खियों में आए थे। जया मुंबई विश्वविद्यालय से स्नातक हैं और वर्तमान में एक कॉर्पोरेट फर्म में कार्यरत हैं। वह दिल्ली की रहने वाली हैं। बहन की सगाई पर सिद्धार्थ भारद्वाज ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी बनाते हुए इस कपल को बधाई दी। रिपोर्ट्स की मानें तो दीपक ने इस साल पहले ही जया का परिचय अपने भारतीय टीम और चेन्नई सुपरकिंग्स के टीम साथियों से कराया था।
Recommended Video
वायरल हुआ वीडियो
चाहर ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेमिका की कुछ तस्वीरें साझा कीं और प्रशंसकों से आशीर्वाद बरसाने के लिए कहा। चाहर ने इंस्टाग्राम पर उनके पोस्ट को कैप्शन दिया, 'तस्वीर सब कुछ कह देती है। आप सभी के आशीर्वाद की जरूरत है। 29 साल के दीपक चाहर 2018 से चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा हैं। बहरहाल, सीएसके को गुरुवार को पंजाब किंग्स के हाथों 7 विकेट की शिकस्त झेलनी पड़ी। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 6 विकेट पर 134 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 13 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।












Click it and Unblock the Notifications