जंतर-मंतर पर कील-कांटों और 7 लेयर बैरिकेडिंग के पीछे का दिमाग? कौन हैं IPS विजय सिंह, जो संभाल रहे थे सुरक्षा

IPS Vijay Singh: दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के नेतृत्व में स्टूडेंट्स का प्रोटेस्ट चल रहा था जो धर्मेंद्र प्रधान के इस्तिफे के साथ समाप्त हो गया है। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा काफी बढ़ा दी थी। पुलिस ने सड़क पर लगी लोहे की शीट्स को कीलों और पेंचों से मजबूती से जड़ दिया था। वहीं, बैरिकेड्स को मोटी लोहे की चेन से बांधा गया था और पूरे इलाके में 7 लेयर का सुरक्षा घेरा तैयार किया गया था।

जंतर-मंतर स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी दिल्ली पुलिस के जॉइंट कमिश्नर विजय सिंह कर रहे थे। प्रदर्शन के बीच उनकी मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि 2005 बैच के IPS अधिकारी विजय सिंह कौन हैं और दिल्ली पुलिस में अब तक उनका सफर कैसा रहा है।

IPS Vijay Singh

कौन हैं IPS विजय सिंह?

विजय सिंह 2005 बैच के AGMUT कैडर के IPS अधिकारी हैं। फिलहाल वह दिल्ली पुलिस में जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (नॉर्दर्न रेंज) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे पहले वह दिल्ली पुलिस की ट्रांसपोर्ट रेंज में जॉइंट सीपी के पद पर सेवा दे चुके हैं। कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन से जुड़े लंबे अनुभव के चलते विजय सिंह को दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों में गिना जाता है।

ये भी पढ़ें: Abhijeet Dipke: CJP प्रोटेस्ट साइट पर अब नजर नहीं आएंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया क्या हुआ उनके साथ

ट्रैफिक से लेकर पुलिस प्रशासन तक का अनुभव

विजय सिंह के पास फील्ड के साथ-साथ पुलिस प्रशासन का भी अनुभव है। दिल्ली पुलिस की ट्रांसपोर्ट रेंज में रहते हुए उन्होंने ट्रैफिक मैनेजमेंट और सड़क सुरक्षा से जुड़े कई अभियानों की निगरानी की। इसके अलावा उन्होंने पुलिस प्रशासन और स्पेशल यूनिट से जुड़े कई एडवांस ट्रेनिंग प्रोग्राम भी पूरे किए हैं। इन अनुभवों ने उन्हें कानून-व्यवस्था संभालने और स्ट्रैटेजिक पुलिसिंग में मदद की है। अगस्त 2025 में दिल्ली सरकार की ओर से वरिष्ठ IPS अधिकारियों के बड़े फेरबदल के दौरान विजय सिंह को नॉर्दर्न रेंज का जॉइंट कमिश्नर नियुक्त किया गया था। इस बदलाव का मकसद दिल्ली पुलिस की प्रशासनिक और कामकाजी व्यवस्था को और मजबूत करना था। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद से वह राजधानी के कई अहम इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

जंतर-मंतर की सुरक्षा पर नजर

जंतर-मंतर पर जारी छात्र प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा किया गया था। संसद मार्ग और आसपास के क्षेत्र में 7 लेयर की सुरक्षा, मजबूत बैरिकेडिंग और लोहे की शीट्स के इस्तेमाल से पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारी में थी। ऐसे में जॉइंट सीपी विजय सिंह की भूमिका अहम हो गई थी। वह अपनी टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था और प्रदर्शन से जुड़े हालात पर लगातार नजर बनाए हुए थे।

ये भी पढ़ें: 5 साल में 121 प्रतिशत बढ़ गई NTA की कमाई, पेपर लीक विवाद और CJP प्रोटेस्ट के बीच हुआ बड़ा खुलासा!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+