Abhijeet Dipke: CJP प्रोटेस्ट साइट पर अब नजर नहीं आएंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया क्या हुआ उनके साथ

Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को लेकर एक बड़ा सवाल सामने आ रहा है। 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट कर रहे CJP के संस्थापक अब शायद आपको प्रोटेस्ट साइट पर कम नजर आएं। 35 दिनों से लगातार प्रदर्शन को लीड करने की वजह से अब उनकी सेहत उनका साथ छोड़ रही है। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब होने की खबरें सामने आ रही थीं।

ऐसे में अब लोगों के मन में सवाल है कि क्या अभिजीत दीपके आगे होने वाले प्रदर्शनों में नजर नहीं आएंगे? इसी बीच उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी साझा की है। साथ ही देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे समर्थकों को भी खास संदेश दिया है। उन्होंने आंदोलन को सफल बनाने के लिए प्रदर्शनकारियों का शुक्रिया अदा किया और आगे भी इसी तरह प्रदर्शन जारी रखने की अपील की।

Abhijeet Dipke

ये भी पढ़ें: Delhi Metro से सफर करने वाले लोगों के लिए अलर्ट, 18 स्टेशनों पर आवाजाही ठप, घर से निकलने से पहले देख लें लिस्ट

ब्लड रिपोर्ट में सामने आई बीमारी

अभिजीत दीपके ने वीडियो में बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। अब उनकी ब्लड रिपोर्ट आ गई है और जांच में टाइफाइड की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और उन्हें रोज सुबह और शाम IVs लगाए जा रहे हैं। अपनी खराब तबीयत के बीच दिपके ने देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे CJP समर्थकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सभी 'कॉकरोच' लगातार शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी वजह से यह आंदोलन इतना सफल हो पाया है। उन्होंने प्रदर्शन में शामिल सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि आंदोलन को इस मुकाम तक पहुंचाने में हर समर्थक की भूमिका महत्वपूर्ण है।

'ऐसे ही प्रदर्शन करेंगे तो इस्तीफा जरूर होगा'

वीडियो में अभिजीत दीपके ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि अगर देशभर में इसी तरह शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहा, तो केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जरूर होगा। उन्होंने आंदोलन से जुड़े लोगों का हौसला बढ़ाते हुए इसी तरह अपनी आवाज उठाते रहने की बात कही।

ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट में अपराधियों का डेरा? FRS कैमरों ने की 400 लोगों की पहचान, हिंसा से तार जोड़ने में जुटी पुलिस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+