Rajesh Kumar Singh: कौन हैं IAS अधिकारी राजेश कुमार सिंह, जिन्होंने संभाला रक्षा सचिव का पदभार
Rajesh Kumar Singh Defence Secretary: वरिष्ठ नौकरशाह राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार 01 नवंबर को रक्षा सचिव का पदभार संभाल लिया। केरल कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने साउथ ब्लॉक में पदभार ग्रहण किया, जहां मंत्रालय स्थित है।
राजेश कुमार सिंह, आंध्र प्रदेश कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी गिरिधर अरमाने का स्थान लेंगे, जो गुरुवार 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हुए। कार्यभार संभालने से पहले राजेश कुमार सिंह ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने 20 अगस्त को विशेष कार्य अधिकारी (रक्षा सचिव-पदनाम) के रूप में पदभार ग्रहण किया था।

राजेश कुमार सिंह ने कहा, "देश हमेशा हमारे बहादुर सैनिकों का ऋणी रहेगा, जिन्होंने मातृभूमि की सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनकी असाधारण बहादुरी और बलिदान भारत को एक सुरक्षित और समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए हमारे लिए शक्ति और प्रेरणा का स्रोत है।"
Who IS IAS Rajesh Kumar Singh: कौन हैं राजेश कुमार सिंह
- राजेश कुमार सिंह केरल कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। राजेश कुमार सिंह ने 24 अप्रैल, 2023 से 20 अगस्त, 2024 तक वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग में सचिव का पद संभाला था।
- इससे पहले राजेश कुमार सिंह मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तहत पशुपालन और डेयरी विभाग में सचिव थे। राजेश कुमार सिंह ने केरल सरकार में शहरी विकास सचिव और वित्त सचिव का पद भी संभाला है।
- राजेश कुमार सिंह ने शहरी विकास मंत्रालय में निर्माण और शहरी परिवहन निदेशक, दिल्ली विकास प्राधिकरण में आयुक्त (भूमि), पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव, कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव और भारतीय खाद्य निगम में मुख्य सतर्कता अधिकारी सहित केंद्र सरकार में कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।












Click it and Unblock the Notifications