कौन हैं तीसरी शादी करने वाले IAS अवि प्रसाद? क्या करती हैं नई बीवी? EX-Wife के बारे में भी जान होंगे हैरान
IAS officer Avi Prasad Ankita Dhakre News: मध्य प्रदेश की नौकरशाही में इन दिनों एक नाम फिर सुर्खियों में है। वजह कोई तबादला, सख्त प्रशासनिक फैसला या बड़ा अभियान नहीं, बल्कि निजी जिंदगी से जुड़ा मामला है। एमपी कैडर के चर्चित IAS अधिकारी अवि प्रसाद की तीसरी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।
खास बात यह है कि उनकी पहली और दूसरी पत्नी भी IAS अधिकारी रहीं और फिलहाल दोनों मध्य प्रदेश में कलेक्टर के पद पर तैनात हैं। अब उनकी तीसरी पत्नी अंकिता धाकरे को लेकर भी लोगों की जिज्ञासा बढ़ गई है।

अवि प्रसाद की निजी जिंदगी पहले भी सुर्खियों में रही है, लेकिन इस बार मामला इसलिए बड़ा हो गया क्योंकि उनकी तीसरी पत्नी भी सरकारी तंत्र का हिस्सा हैं और उनकी दोनों पूर्व पत्नियां वर्तमान में कलेक्टर हैं। तीसरी पत्नी अंकिता धाकरे भी राज्य मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी हैं।
तीसरी शादी पर खुद अवि प्रसाद की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन तस्वीरें सामने आने के बाद बहस तेज हो गई। ऐसे में आइए जानते कौन हैं अवि प्रसाद और उनकी नई पत्नी अंकिता धाकरे, इसके साथ ही उनकी दोनों एक्स वाइफ के बारे में भी जानेंगे।
कौन हैं IAS अवि प्रसाद? (Who is IAS Avi Prasad)
- अवि प्रसाद का प्रशासनिक करियर शुरू से ही चर्चा में रहा है। वर्ष 2013 में उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा यानी IPS में हुआ था, लेकिन उन्होंने यहीं रुकना मुनासिब नहीं समझा। अगले ही साल 2014 की UPSC परीक्षा में उन्होंने 13वीं रैंक हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रवेश किया। यह उपलब्धि उन्हें अपने बैच के सबसे होनहार अधिकारियों में शामिल करती है।
- वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से आते हैं। राजनीति और प्रशासन का माहौल उन्हें विरासत में मिला। उनके दादा टम्बेश्वर प्रसाद उर्फ बच्चा बाबू, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की सरकार में मंत्री रह चुके थे। यही वजह है कि शासन-प्रशासन की समझ अवि प्रसाद में शुरू से दिखाई देती है।
- अवि प्रसाद ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी (LLB) की डिग्री ली है। इसके अलावा नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जोधपुर से एमबीए (MBA) व बिजनेस लॉ की पढ़ाई की है।
- अवि प्रसाद को मध्य प्रदेश में एक तेजतर्रार और फैसले लेने वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर तैनात हैं। इससे पहले वे जिला पंचायत CEO और कलेक्टर जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं।
- कटनी जिले के कलेक्टर रहते हुए उन्होंने कुपोषण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया था। आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य विभाग और जमीनी निगरानी को जोड़कर उन्होंने ऐसे कदम उठाए, जिनकी राज्य स्तर पर सराहना हुई। प्रशासनिक नवाचार और फील्ड विजिट को प्राथमिकता देने के लिए उन्हें कई बार सम्मान भी मिला।

कौन हैं नई पत्नी अंकिता धाकरे? (Who is Ankita Dhakare)
IAS अवि प्रसाद ने 2017 बैच की अधिकारी अंकिता धाकरे से विवाह किया है। अंकिता धाकरे इस समय राज्य मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं। जानकारी के मुताबिक, 11 फरवरी को दोनों ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बेहद सादगी से शादी की। शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों ने इसे निजी फैसला बताते हुए समर्थन किया, तो कुछ ने लगातार वैवाहिक बदलावों पर सवाल उठाए हैं।
पहली पत्नी कौन थीं रिजु बाफना? (Who is Riju Bafna IAS)
अवि प्रसाद की पहली शादी UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी। दिल्ली में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करते समय उनकी मुलाकात Riju Bafna से हुई। दोनों करीब आए और विवाह हुआ।
रिजु बाफना वर्तमान में मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले की कलेक्टर हैं और सख्त प्रशासक के तौर पर जानी जाती हैं। उनका जन्म 28 सितंबर 1988 को छत्तीसगढ़ में हुआ था। पिता पत्रकार और मां रेलवे में डॉक्टर थीं। उन्होंने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई की और 2014 में UPSC परीक्षा पास की। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और आपसी सहमति से दोनों का तलाक हो गया।
दूसरी पत्नी मिशा सिंह कौन हैं? (Who is Misha Singh IAS)
पहली शादी टूटने के बाद अवि प्रसाद ने 2016 बैच की IAS अधिकारी Misha Singh से विवाह किया। मिशा सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई के बाद UPSC की तैयारी की और 64वीं रैंक के साथ IAS बनीं।
विवाह के बाद उन्होंने मध्य प्रदेश कैडर लिया और फिलहाल रतलाम की कलेक्टर हैं। रतलाम में उनका कार्यकाल सख्त प्रशासन और लगातार निरीक्षण के लिए जाना जाता है। हालांकि यह रिश्ता भी करीब चार साल बाद खत्म हो गया और दोनों ने अलग होने का फैसला किया।
दो EX-Wife कलेक्टर और अब तीसरी शादी
गौर करने वाली बात यह है कि अवि प्रसाद की दोनों पूर्व पत्नियां आज भी मध्य प्रदेश में अहम प्रशासनिक जिम्मेदारी निभा रही हैं। एक शाजापुर की कलेक्टर हैं, तो दूसरी रतलाम की। अब तीसरी शादी के बाद अवि प्रसाद एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं।
निजी जिंदगी को लेकर उठे सवालों पर भले ही अवि प्रसाद खामोश हों, लेकिन यह मामला फिलहाल प्रशासनिक गलियारों और सोशल मीडिया पर लगातार बहस का विषय बना हुआ है।
-
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications