सैलरी में लेते हैं सिर्फ 1 रुपया, सबसे अमीर IAS हैं अमित कटारियां, पत्नी भी कमाती है लाखों में, जानें नेटवर्थ
Amit Kataria IAS Net Worth: कुछ आईएएस अफसर अपनी पर्सनल लाइफ तो कुछ आईएएस अफसर अपने काम की वजह से चर्चाओं में रहते हैं। फिर चाहे बात बी.चंद्रकला, टीना डाबी की हो या फिर दूसरों IAS अधिकारियों की। इस बीच, एक आईएएस अफसर ऐसा भी है जो अपनी सैलरी में महज 1 रुपए प्रतिमाह लेता है। इस आईएएस अधिकारी का नाम हैं अमित कटारिया (Amit Kataria IAS)।
अमित कटारिया की गिनती देश के सबसे अमीर आईएएस अधिकारियों में होती है। अमित हरियाणा के रहने वाले है और फिलहाल इनकी पोस्टिंग छत्तीसगढ़ में है। आइए जानते है कौन हैं आईएएस अमित कटारिया और उनकी नेटवर्थ कितनी है...

Amit Kataria IAS Posting: छत्तीसगढ़ में पोस्टेड हैं अमित कटारिया
आईएएस अमित कटरिया (IAS Amit Kataria) हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले हैं। फिलहाल, अमित कटारिया की पोस्टिंग हाल ही में छत्तीसगढ़ में हुई हैं। करीब 7 साल के सेंट्रल डेप्युटेशन से वह वापस लौटे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कटारिया बस्तर में रहते हुए खासे चर्चाओं में आए थे। दरअसल, उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान काला चश्मा पहना हुआ था, जो प्रोटोकॉल के खिलाफ था। उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी हुआ था।
Amit Kataria IAS Education: अमित ने 2003 में क्रैक किया था UPSC
अमित कटारिया छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम से की है। अमित कटारिया बचपन से ही पढ़ाई में बहुत तेज थे। उन्होंने साल 2003 में हुई यूपीएससी परीक्षा में 18वीं रैंक हासिल की थी। इसके अलावा आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है।
Amit Kataria Net Worth: करोड़ों में है अमित की नेटवर्थ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमित कटारिया काफी बड़े बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनका फैमिली बिजनेस दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में फैला हुआ है। रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन का कारोबार इनके परिवार के सदस्य चलाते हैं। रियल एस्टेट के कारोबार में अमित को काफी तबड़ी कमाई होती है।
Amit Kataria Salary: कितनी लेते है सैलरी
आईएएस अमित कटारिया की सैलरी लाखों में है। साल 2021 के मुताबिक, उनकी पोस्ट पर सैलरी 56000 रुपये बेसिक-पे और अन्य भत्तों को मिलाकर 1.40 लाख रुपये से ज्यादा थी। लेकिन, ऐसी चर्चा है कि वह अपने वेतन के तौर पर महज 1 रुपये लेते है। अमित कटारिया की पत्नी अस्मिता हांडा भी कमर्शियल पायलट हैं (Amit Kataria IAS Wife) और उनकी सैलरी भी लाखों में है।












Click it and Unblock the Notifications