जानिए कौन हैं हिमांशी पराशर, जिनके करण मेहरा के साथ अफेयर की हो रही है चर्चा
जानिए कौन हैं हिमांशी पराशर, जिनके करण मेहरा के साथ अफेयर की हो रही है चर्चा
मुंबई, 04 जून: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के फेम एक्टर करण मेहरा और उनकी एक्ट्रेस पत्नी निशा रावल की शादी और पारिवारिक झगड़े का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। निशा रावल ने पति करण मेहरा पर मारपीट, घरेलू हिंसा और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। निशा ने कहा था कि करण मेहरा का किसी दिल्ली की लड़की के साथ अफेयर है। निशा ने ये भी दावा किया था कि करण मेहरा को ये परिवार से दूर रहने का मौका चंडीगढ़ में पंजाबी टीवी सीरियल 'मावां दी ठंडिया छावां' की शूटिंग के दौरान मिला। निशा के इस दावे के बाद करण का नाम हिमांशी पराशर से जुड़ रहा है। पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी पराशर करण मेहरा के साथ 'मावां दी ठंडिया छावां' में काम करती हैं। हिमांसी पराशर दिल्ली की रहने वाली हैं। ऐसे में वह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई हैं। लोग हिमांशी और करण की तस्वीरों पर एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। वहीं करण मेहरा ने अफेयर की बात को झूठा बताया है। तो आइए जानें आखिर कौन हैं हिमांशी पराशर, जिनके लिंकअप की खबरें करण मेहरा के साथ हो रही हैं।

एक्ट्रेस और मॉडल हैं 21 साल की हिमांशी पराशर
हिमांशी पराशर का जन्म साल 2000 में हुआ है। वह दिल्ली की रहने वाली हैं। हिमांशी पराशर एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। जो मुख्य रूप से पंजाबी टेलीविजन और म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करने के लिए जानी जाती हैं। हिमांशी पराशर ने पंजाबी गाना 'डाउनलोड' से डेब्यू किया था। फिलहाल वह करण मेहरा के साथ पंजाबी फेमस शो 'मावां दी ठंडिया छावां' में नजर आती हैं। हिमांशी पराशर ने कई पंजाबी संगीत वीडियो में काम किया है, जिनमें से दिल मेरेया और पॉसेसिव सबसे फेमस हैं।

मिस उत्तर प्रदेश रह चुकी हैं हिमांशी पराशर
साल 2018 में हिमांशी पराशर फेबीबी फेमिना मिस इंडिया उत्तर प्रदेश रह चुकी हैं। हिमांसी पराशर हमेशा से एक मिस इंडिया बनना चाहती थीं। 2018 फेमिना मिस इंडिया में हिमांशी पराशर मिस एक्टिव और मिस बॉडी ब्यूटीफुल का भी खिताब जीत चुकी हैं। मिस उत्तर प्रदेश बनने से पहले हिमांशी फेबीबी कैंपस प्रिंसेस 2018 की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। हिमांशी ने बहुत सारे ब्यूटी कॉन्टेस्ट और फैशन शो में हिस्सा लिया है।

हिमांशी पराशर ने दिल्ली से की है पढ़ाई
हिमांशी पराशर ने डीएवी पब्लिक स्कूस सरिता विहार दिल्ली से पढ़ाई की है। उसके बाद हिमांशी ने दिल्ली इंस्टीट्यूट फार्मेसी साइंस एंड रिसर्च, से फार्मेसी में डिप्लोमा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक हिमांशी पाराशर के पिता पुलिस विभाग में हैं। हिमांशी पराशर के एक बड़े भाई भी हैं, जिनका नाम हिमांशु पाराशर है।

करण मेहरा को लेकर ट्रोल हुईं हिमांशी ने उठाया ये बड़ा कदम
करण मेहरा के साथ अपने अफेयर की खबरों को लेरकर हिमांशी पराशर पिछले कुछ दिनों से ट्रोल हो रही हैं। हिमांशी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर करण के साथ जितनी भी तस्वीरें शेयर की हैं, लोग उसके नीचे भद्दे-भद्दे कमेंट कर रहे हैं। हिमांशी को होमब्रेकर लड़की यूजर बता रहे हैं। मामला बढ़ता देख हिमांशी ने अपना इंस्टाग्राम कमेंट सेक्शन ही बंद कर दिया है। हिमांशी पराशर ने ट्रोल होने के बाद लोगों के रिएक्शन को देखकर ये फैसला लिया है। हिमांशी ने फिलहाल इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है।

करण मेहरा ने हिमांशी के साथ अफेयर पर क्या कहा?
करण मेहरा ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर कहा है कि 'ये सारे आरोप लगने ही थे, मेरा नाम कई लोगों के साथ जोड़ा जाएगा। ये सब बकवास है। मैंने कभी भी निशा को धोखा नहीं दिया है। मेरा किसी के साथ कोई भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर नहीं है।'
निशा के आरोप के बाद करण मेहरा को 31 मई की रात गिरफ्तार किया गया था और 1 जून को उन्हें जमानत मिल गई थी। 1 जून की शाम को ही निशा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि करण मेहरा का किसी दिल्ली की लड़की के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। जिसको लेकर करण सीरियस हैं। निशा ने ये भी दावा किया था कि उन्होंने करण के फोन में टेक्स्ट मेसेज भी पढ़ थे।
-
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? कहां देख सकेंगे ये फिल्म? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल, पढ़ें -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Hansika Motwani Case: तलाकशुदा हंसिका का Bhabhi पर क्यों फूटा गुस्सा? 2 करोड़ का केस ठोका, 27 लाख का क्या गेम? -
'Satish Shah का पिंड दान साराभाई की टीम ने किया', राजेश कुमार ने बयां किया दर्द, कैसे हुई थी एक्टर की मौत? -
Friday OTT Release: 10 अप्रैल को आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, 6 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट -
Amitabh Bachchan नहीं, इस शख्स से पागलों की तरह प्यार करती थीं जया बच्चन, करना चाहती थीं शादी, ऐसे टूटा रिश्ता












Click it and Unblock the Notifications