कौन है भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला यूट्यूबर, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक

नई दिल्ली, 20 जून। डिजिटल दौर में अब कमाई के साधन भी बदल गए हैं। सोशल मीडिया जिस तरह से लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है, उसने कमाई के भी अच्छे अवसर लोगों को दिए हैं। फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म अब लोगों के लिए अच्छी कमाई का जरिया हैं। यहां वीडियो व्लॉगर अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। यही वजह है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता लोगों में काफी बढ़ रही है और लोग इसे भी बतौर करियर देख रहे हैं। भारत में भी बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए कमाई कर रहे हैं। आज हम बात करेंगे भारत में यूट्यूब के जरिए सबसे अधिक कमाई करने वाले यूट्यूबर्स की।

टेक्निकल गुरुजी

टेक्निकल गुरुजी

मोबाइल फोन और गैजेट का रिव्यू करने वाले गौरव चौधरी जिन्हें लोग यूट्यूब पर टेक्निकल गुरुजी के नाम से जानते हैं, जो अपनी पंचलाइन आइए शुरू करते हैं के लिए भी काफी लोकप्रिय हैं। टेक्निकल गुरूजी की बात करें तो यूट्यूब पर उनके 22.1 मिलियन फॉलोवर हैं और वो 4522 वीडियो अभी तक यूट्यूब पर अपलोड कर चुके हैं। 30 साल के गौरव चौधरी यूएई में रहते हैं और यहीं से व्लॉगिंग करते हैं। फोर्ब्स इंडिया की 30 साल की उम्र के अंदर सबसे अधिक कमाई करने वालों की लिस्ट में इनका नाम भी आता है। यूट्यूब पर टेक्निकल गुरुजी के 4.99 मिलिन सब्सक्राइबर हैं और उनकी कुल संपत्ति तकरीबन 45 मिलियन डॉलर है।

 कैरिमिनाटी

कैरिमिनाटी

अपने रोस्टिंग वीडियो से लोगों के बीच लोकप्रिय हुए कैरिमिनाटी को लोग काफी पसंद करते हैं। यूट्यूब पर उनके बड़ी संख्या में फॉलोवर हैं। कैरिमिनाटी के यूट्यूब पर दो चैनल हैं, जिसमे से एक चैनल कैरिमिनाटी लाइव गेमिंग के लिए है, यहां वह गेम्स को लाइव स्ट्रीम करते हैं, जबकि कैरिमिनाटी पर वह मनोरंजक वीडियो डालते हैं। उनके तकरीबन 35 मिलियन सब्सक्राइबर हैं जबकि दूसरे चैनल पर 9.3 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 26 करोड़ रुपए है।

भुवन बम

भुवन बम

बीबी की वाइन्स के नाम से लोकप्रिय यूट्यूब चैनल को भुवन बम चलाते हैं। उन्होंने 2015 में इस चैनल को शुरू किया था। बहुत ही कम समय में उन्होंने अपने मजाकिया वीडियो से लोगों के बीच लोकप्रियता बटोरी। यूट्यूब चैनल पर उनके 25 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। बिजनेस कनेक्ट इंडिया के अनुसार उनकी कुल संपत्ति तकरीबन 3 मिलियन डॉलर यानि लगभग 25 करोड़ रुपए है।

आशीष चंचलानी

आशीष चंचलानी

आशीष चंचलानी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय चेहरा हैं। उनके मजाकिया वीडियो को लोग काफी पसंद करते हैं। यूट्यूब पर अपने वीडियो से उन्होंने लोगों के बीच अपनी जगह बनाई है। आशीष चंचलानी वाइन्स के नाम से उनका चैनल है, जिसमे तकरीबन 28.3 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। रिपोर्ट के अनुसार उनकी महीने की कमाई 1.15 लाख से 1.80 लाख मिलियन डॉलर है।

अमित भडाना

अमित भडाना

महज 27 साल के अमित भडाना यूट्यूब पर अपने देसी अंदाज वाले वीडियो के लिए काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने 24 अक्टूबर 2012 को अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था, लेकिन पूरी तरह से वीडियो 2017 में पोस्ट करना शुरू किया। उनके कई वीडियो काफी लोकप्रिय हुए हैं। उनके कुल 24 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। रिपोर्ट के अनुसार उनकी संपत्ति 5.7 मिलियन डॉलर यानि 44 करोड़ के आस-पास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+