कौन हैं एशना कुट्टी, जिनका साड़ी में हूला हूप डांस हो रहा है जमकर वायरल
जानिए कौन हैं एशना कुट्टी, जिनका एक डांस वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।
नई दिल्ली। इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा, जिसमें 23 साल की एक लड़की साड़ी और स्नीकर्स पहनकर फिल्म 'दिल्ली-6' के गाने 'ससुराल गेंदा फूल' पर हूला हूप डांस करती हुई नजर आ रही है। डांस कर रही लड़की का नाम है एशना कुट्टी है और उन्होंने अपना ये वीडियो 24 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इंस्टाग्राम से होता हुआ ये वीडियो ट्विटर तक पहुंचा और इसके बाद महज चार दिन के अंदर इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। आइए जानते हैं कि कौन हैं एशना कुट्टी?
Recommended Video

पत्रकार चित्रा नारायणन की बेटी हैं एशना
दिल्ली में रहने वाली एशना कुट्टी, पत्रकार चित्रा नारायणन की बेटी हैं और एक प्रोफेशनल हूप डांसर हैं। उनके वीडियो को सबसे पहले ट्विटर पर उनकी मां ने ही शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए चित्रा नारायणन ने ट्विटर पर लिखा, 'सुबह ढेर सारे वॉट्सऐप मैसेज के साथ आंख खुली। मेरी बेटी से मिलिए, जिसने #sareeflow ट्रेंड पर डांस किया है।'

इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं एशना
एशना ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंड से डांस मूवमेंट थेरेपी की भी पढ़ाई की है। एशना इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके करीब 95 हजार फॉ़लोवर्स हैं। एशना के डांस वीडियो को देखके के बाद सोशल मीडिया पर कुछ अन्य महिलाओं ने भी इसी तरह के अपने डांस वीडियो शेयर किए।

'खुशी है कि मेरा वीडियो वायरल हो गया'
अपने डांस वीडियो के वायरल होने के बाद एशना ने बताया, 'साड़ी को लेकर अक्सर महिलाओं की सोच होती है कि वो इसे पहनकर ज्यादा हिलडुल नहीं सकतीं। उन्हें साड़ी पहनकर एक बंधन सा लगता है। इसी धारणा को तोड़ने के लिए मुझे साड़ी में हूला हूप डांस करने का आइडिया आया। मुझे बहुत खुशी है कि मेरा वीडियो वायरल हो गया।'

15 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं डांस वीडियो
एशना कुट्टी के इंस्टाग्राम पर उनके इस वीडियो को अभी तक 15 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कई दिग्गज हस्तियों ने भी उनके इस वीडियो को शेयर करते हुए उनकी तारीफ की है। मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने एशना के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे विश्वास है कि इस वीडियो को देखने में मैं पहले ही लेट हो चुका हूं...लेकिन फिर भी मैं इसे देखकर कम आश्चर्यचकित नहीं हूं...एक स्टार का जन्म हुआ है...उम्मीद करता हूं कि #sareeflow मूवमेंट आगे जाएगा।'
डांस वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
ये भी पढ़ें- कौन हैं रकुल प्रीत सिंह, NCB ने क्यों भेजा है समन?
-
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें












Click it and Unblock the Notifications